वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की दी बधाई
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने राजे को बधाई देते हुए लिखा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! श्री सालासर बालाजी महाराज से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

बता दें कि वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को हुआ था। वह दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। इससे पहले वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। वर्ष 2003 में वह राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। इस वक्त राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और सिंधिया परिवार का हिस्सा हैं।
वसुंधरा राजे का जन्म मुंबई में हुआ था, वह विजयराजे सिंधिया की बेटी हैं जोकि ग्वालियर के महाराजा थे और शाही सिंधिया मराठा परिवार से आते है। राजे ने अपनी पढ़ाई तमिलनाडु के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल से की है। बाद में उन्होंने सोफिया कॉलेज से इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।
वसुंधरा राजे का विवाह महाराजा राणा हेमंत सिंह से हुआ है, जोकि धौलपुर के शाही परिवार से आते हैं। हालांकि एक साल के बाद दोनों अलग हो गए। वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पूर्व लोकसभा सांसद हैं। वसुंधरा की बहन यशोधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं, वह दिवंगत माधवराव सिंधिया की पत्नी हैं।












Click it and Unblock the Notifications