Yogi Adityanth watches Fifa world cup final: योगी आदित्यनाथ ने भी देखा फाइनल मुकाबला, तस्वीर वायरल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विश्वकप का फाइनल मुकाबला देखा, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Yogi Adityanath

Yogi Adityanth watches Fifa world cup final: फीफा विश्वकप का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोला। विश्वकप के फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में लोग कतर में देखने के लिए पहुंचे। एक तरफ जहां फुटबॉल के फैंस अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कतर पहुंचे थे तो दूसरी ओर भारत में भी फीफा का खुमार हर किसी पर देखने को मिला। भारत में अलग-अलग जगह पर लोगों ने बड़ी स्क्रीन लगाकर, थिएटर में, घर में फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ स्थित अपने आवास पर अर्जेटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबले को देखा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से योगी आदित्यनाथ की मैच देखते हुए तस्वीर को जारी किया गया।

फाइनल मुकाबले की बात करें तो अर्जेंटीना पूरे मैच में हावी दिखा। पहले हाफ से ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 23वें ही मिनट में पहला गोल अपने नाम कर लिया था। पेनाल्टी को अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने लिया और छोटा रनअप लेते हुए आसानी से इसे गोल में तब्दील किया। इसके अर्जेंटीना ने कुछ ही मिनट के बाद दूसरा गोल भी अपने नाम कर लिया। इस गोल के साथ ही पहले हाफ को अर्जेंटीना की टीम ने स्कोर 2-0 से अपने पक्ष में रखा। दूसरे हाफ में भी अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ को बनाए रखा।

दूसरे हाफ में फ्रांस की टीम ने जबरदस्त वापसी की और दो मिनट में दो गोल दागकर मैच में वापसी करते हुए स्कोर को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, लेकिन एक्सट्रा टाइम में भी मैच का फैसला नहीं हो सका और स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया और पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्वकप के खिताब को अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+