औरंगजेब ने जबरन कश्मीरी पंडितों का धर्म परिवर्तित कराया था- योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से मुगल शासक औरंगजेब पर बड़ा हमला बोला है। आदित्यनाथ ने दावा किया है कि औरंगजेब ने कश्मीरी पंडितों का धर्म जबरन बदलवाया है। लखनऊ में बंजाराओं के एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने औरंगजेब पर यह हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने गुरु तेगबहादुर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों से कहा था कि औरगंजेब से डरने की जरूरत नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर जब औरंगजेब का अत्याचार प्रारंभ हुआ था, औरंगजेब से मुक्ति के लिए कश्मीरी पंडितों का एक ग्रुप गुरू तेग बहादुर के पास दिल्ली में आता है और अपनी पीड़ा बताता है कि क जबरदस्ती हमारा धर्मांतरण हो रहा है, हमे दबाया जा रहा है, अपमानित किया जा रहा है। आपको बता दें कि गुरू तेगबहादुर सिख धर्म के नौवें धर्मगुरू थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू तेग बहादुर ने कश्मीरी पंडितों से कहा था कि उन्हें औरंगजेब से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इन लोगों से कहा कि वह औरंगजेब से यह कहे कि वह उनका धर्म तभी स्वीकार करेंगे जब उसका गुरू इस बात को स्वीकार करेगा। औरंगजेब को लगा कि यह काफी आसान काम है और उसने तेग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें प्रताड़ित करने लगे, लेकिन गुरू तेगबहादुर अडिग रहे और उन्होंने अपना धर्म बदलना स्वीकार नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications