टीम इंडिया की जीत को योगी आदित्यनाथ ने बताया ऐतिहासिक, विराट कोहली को दी बधाई

विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त जीत की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया है।

उन्होंने कहा यह ऐतिहासिक विजय है, न्यूजीलैंड पर भारत की 'विराट' विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई! इस शानदार जीत से त्योहारों की बेला को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी का हृदयतल से अभिनंदन! फाइनल के लिए शुभकामनाएं! जय हिंद

team india

जिस तरह से इस मैच में विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा और सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने उसकी भी योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा विराट कीर्तिमान, विश्व विख्यात क्रिकेटर विराट कोहली को ODI क्रिकेट में सर्वाधिक 50 शतक का रिकॉर्ड बनाने की हार्दिक बधाई! भारत को गौरवभूषित करता यह रिकॉर्ड उनके परिश्रम, अनुशासन और जुनून का प्रतिफल है। अनेक रिकॉर्ड और बहुत सी यादगार पारियां अभी शेष हैं। जय हिंद।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 397 रन का स्कोर खड़ा किया इस मैच में विराट कोहली ने वनडे में शतकों का अर्धशतक लगाया। विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी इस मैच में शतकीय पारी खेली।

श्रेयस अय्यर ने 105 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के 4 चौके लगाए। वहीं भारत के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 327 रन ही बना सकी। पूरी टीम 48.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को हराने के बाद अब भारत का फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+