मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड स्थापना दिवस पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान बिरसा मुंडा की तपोभूमि झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की पावन तपोभूमि, जीवटता, जिजीविषा और सांस्कृतिक विविधता के कारण विश्व प्रसिद्ध झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की सभी झारखण्ड वासियों को हार्दिक बधाई! प्रकृति की असीम अनुकंपा से आच्छादित यह सुरम्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे, यही प्रार्थना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

yogi adityanath

बता दें कि बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को झारखंड के अपने कार्यक्रम की जानकारी दी। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, मध्य प्रदेश में यादगार रैलियों और रोड शो के बाद रांची पहुंच चुका हूं।

कल 15 नवंबर का दिन बहुत विशेष है। मुझे झारखंड के लोगों के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाने का सुअवसर मिलने से बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

इस दौरे में खूंटी में जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाऊंगा, वहीं आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक योजना का भी शुभारंभ करूंगा। कल झारखंड का स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर यहां के अपने सभी परिवारजनों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+