सीएम योगी वाराणसी में झाड़ू लगाकर मनाएंगे पीएम मोदी का जन्मदिन, ऐसी है तैयारी

पीएम के बर्थ डे के मौके पर काशी में तैयारी जोरों पर है।

वाराणसी। पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में होगें। वो वह स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। साथ ही झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को रफ्तार देंगे और जनता को भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत पीएम बाद 2 अक्टूबर को बनारस के अस्सी घाट से से की थी और अब उनके जन्मदिन यानी 17 सितम्बर को सफाई उत्सव के रूप में मानने के लिए उत्तर प्रदेश सहित केंद्र कई मंत्री काशी आ रहे हैं। रेल मंत्री का पद भार सभालने के बाद पहली बार पीयूष गोयल वाराणसी का दौर करेंगे और वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई को गति देंगे।

सीएम योगी वाराणसी में झाड़ू लगाकर मनाएंगे पीएम मोदी का जन्मदिन, ऐसी है तैयारी

सीएम 900 सफाई मित्रों को सम्मानित करेंगे

पीएम के बर्थ डे के मौके पर काशी में तैयारी जोरों पर है। पीएम के जन्मदिन के दिन सीएम के काशी दौरे को लेकर पार्टी के काशी प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बताया रविवार को भाजपा के 10800 कार्यकर्ता सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे। इसमें पार्टी के सदस्य से लेकर यह के विधायक ,एमएलसी, राज्य मंत्री और खुद मुख्यमंत्री और रेल मंत्री है जो बनारस के अलग अलग हिस्सों में सफाई करेंगे। इसमें शहर की सड़कें ,घाट, चौराहे, गलिया स्टेशन सभी शामिल है। यही नही बनारस के प्रमुख चौराहों की सजावट भी पहले ही कर दी गयी है। इसके अलावा कई स्थानों पर स्वास्थ्य चेकअप के लिए निःशुल्क कैम्प भी लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक संकुल में सीएम करीब 900 सफाई मित्रों को सम्मानित भी करेंगे।

सीएम योगी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

  • सुबह 10.05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे,इसके बाद 10.10 बजे सर्किट हाउस रवाना होगें।
  • 10.55 से 01 बजे तक आयुक्त सभागार में विकास कार्यो की प्रगति और पीएम के आगमन की तैयारी समीक्षा करेंगे।
  • दोपहर 1.05 बजे तक सर्किट हाउस जाएंगे। दोपहर 2.00 बजे संकुल के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • 2.10 से 3.00 बजे तक सांस्कृतिक संकुल में सफाईकर्मियों और स्वच्छता मित्रों को सम्मानित करेंगे।
  • इसके बाद 3.05 बजे सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 3.35 बजे पर एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+