राम मंदिर मुद्दे पर देरी पर संतों की चेतावनी, योगी करेंगे आज मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में संत योगी सरकार से राम मंदिर के निर्माण में हो रही देरी से नाराज है। संतों की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इन तमाम संतों से मुलाकात करेंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ होने वाली बैठक से पहले तमाम संतों ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत है। लेकिन अगर इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो हम देखेंगे कि 2019 में क्या किया जाना है।

saint

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य महंत कमलनयन दास के साथ अन्य संतों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान तमाम संत राम मंदिर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखेंगे। इस बात की भी चर्चा हो रही है कि हाल ही में जिस तरह से अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बयान दियाथा, उसपर संत अपनी बात रख सकते हैं।

संत इस बात की मांग कर रहे हैं कि अयोध्या सरयू नदी के किनारे बसी है, लिहाजा सरकारी रिकॉर्ड में इसके नाम को सरयू ही किया जाए, जोकि घाघरा के नाम से दर्ज है। इसके साथ ही संतों की मांग है कि अयोध्या में राम की पैडी को इस तरह से बनाया जाए कि सरयू की अविरल धारा वहां बह सके और सरयू नदी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। आपको बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी ने हाल ही में कहा था कि भाजपा राम मंदिर का निर्माण चाहती है, लेकिन यह मुद्दा कोर्ट में है, ऐसे में आपसी तालमेल के बाद ही इस मसले का हल निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- अमित शाह-ठाकरे के बीच मुलाकात के बाद भाजपा का बड़ा बयान, बदलेगा 2019 का गणित!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+