योगी आदित्‍यनाथ बोले-यूपी के सीएम में तीन विशेषता होनी चाहिए, मैं सब में फिट हूं

भाजपा सांसद योगी आदित्‍यानाथ ने एबीपी न्‍यूज के संग बातचीत में कहा कि मैं एक योगी हूं और अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा हूं।

नई दिल्‍ली। भाजपा सांसद योगी आदित्‍यानाथ ने एबीपी न्‍यूज के संग बातचीत में कहा कि मैं एक योगी हूं और अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा हूं। उन्‍होंने कहा कि इस देश में एक और कश्मीर बनने से रोकना होगा। उन्‍होंने कहा कि जो देश को तोड़ना चाहते हैं हम उन्हें तोड़ रहे हैं। 15 साल में बहुत खराब हुआ पश्चिमी यूपी का हाल, इसे कश्मीर बनने से रोकना होगा।

योगी आदित्‍यनाथ बोले-यूपी के सीएम में तीन विशेषता होनी चाहिए, मैं सब में फिट हूं

यूपी में हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बिजली बांटी जाती

यूपी में हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बिजली बांटी जाती

उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालात बुरे हैं, नहीं सुधरे तो कश्मीर बन जाएगा। उत्‍तर प्रदेश में बिजली की आपूर्ति को लेकर उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि यूपी में बिजली सप्लाई में भेदभाव होता है। यूपी में हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बिजली बांटी जाती है।

यूपी के सीएम में तीन विशेषता होनी चाहिए, मैं सब में फिट हूं

यूपी के सीएम में तीन विशेषता होनी चाहिए, मैं सब में फिट हूं

योगी आदित्‍यानाथ ने दावा किया कि मेरी कट्टरपंथी वाली छवि नहीं और हमने गोरखपुर का विकास करवाया है। उन्‍होंने कहा कि मैं महिला आरक्षण के विरोध में नहीं हूं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद की योग्‍यता के बारे में कहा कि सीएम बनने की हर विशेषता मेरे अंदर है। बीजेपी का कार्यकर्ता ही सीएम बनेगा। वहीं योगी ने खुद को सीएम पद के लिए योग्‍य बताते हुए कहा कि यूपी के सीएम में तीन विशेषता होनी चाहिए, मैं सब में फिट हूं ।

रक्षा के लिए बंदूक बटनी चाहिए

रक्षा के लिए बंदूक बटनी चाहिए

उन्‍होंने सवाल किया कि दुनिया का हर मुस्लिम बाहुल्य इलाका अतिसंवेदनशील क्‍यों होता है? उन्‍होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों को टिकट नहीं दिया और हिंदू-मुस्लिम के आधार पर हमारी पार्टी टिकट नहीं देती है। योगी ने कहा कि बीजेपी में कोई लॉबी नहीं है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कह दिया कि रक्षा के लिए बंदूक बटनी चाहिए। इसलिए हम शास्‍त्र और शस्‍त्र दोनों को साथ लेकर चलेंगे। उन्‍होंने कहा कि मैं चुनाव में हिंदू-मुस्लिम की बात कर के चुनावी माहौल वोट पाने के लिए गर्म नही करता , मैं लोगों के मुद्दे उठाता हूं।

प्‍यार का मतलब यह नहीं है कि लड़कियों का अपहरण किया जाए

प्‍यार का मतलब यह नहीं है कि लड़कियों का अपहरण किया जाए

वहीं योगी आदित्‍यनाथ ने टीओआई को दिए एक इंटरव्‍यू में लव जेहाद पर अपनी टिप्‍पणी पर कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम एंटी रोमियो स्‍कवॉयड बनाएंगे और राज्‍य सरकार पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। उन्‍होंने कहा कि लव जेहाद का मामला हमारे नोटिस में केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीएस अच्‍युतानंदन लाए थे। इस मामले में केरल और कर्नाटक की पुलिस इस मामले को दबा दिया। अब उत्‍तर प्रदेश भी इससे प्रभावित है। योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हम प्‍यार के खिलाफ नहीं हैं लेकिन प्‍यार का मतलब यह नहीं है कि लड़कियों का अपहरण किया जाए और झूठे वायदे करके शादी के बाद धोखा दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि हमारी सेना और पुलिस मिलकर साथ काम करेंगे और सभी लोगों का खुलासा कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+