देश ने संकल्प लिया है जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश ने संकल्प लिया है जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे। हम सबको नए भारत के निर्माण में पीएम मोदी के नेतृत्व में एक सारथी बनकर अपनी-अपनी क्षमता के अनुरूप योगदान देना होगा। जिससे हमारा वर्तमान भी आने वाली पीढ़ि का भी भविष्य उज्जवल हो सके।
भारत दुनिया की एक ताकत बन सके, यह आपके पास अवसर है। 2014 से पहले भारत पहचान के लिए मोहताज था। आज दुनिया भारत का गुणगान करती है। पहले भारत भ्रष्टाचार में डूबा था, आज भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। 2014 से पहले का भारत विकास कार्य के लिए तरसता था, आज विकास के अनगिनतकार्य हो रहे हैं।

पहले कांग्रेस कहता था कि राम हैं ही नहीं, आज अयोध्या में राम लला विराजमान हो गए हैं। आपका एक वोट बेशकीमती है। देश के भविष्य को बदल सकता है। यह देश के प्रति हमारी सेवा होगी। जो देश हमे जीने के लिए, पेट भरने के लिए अन्न देता है, शुद्ध पेय जल देता है, हमे जीवन बसर का अवसर देता है, उस देश के लिए हमारा भी कर्तव्य है, जिसे हमें चुनाव के दौरान निर्वहन करना है।
जम्मू कश्मीर में इन लोगों ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किया। यहां पहली बार लोगों को आरक्षण का हक मिल रहा है। जिस जम्मूकश्मीर में कभी भी आजादी के बाद देश का संविधान लागू नहीं हो पाया, उस जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने का काम किसी ने किया है तो मोदी जी ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications