बोले योगी- प्रताप के रास्ते पर चलेंगे तो मिलेगा सम्मान, बाबर और अकबर थे विदेशी आक्रांता
योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान औरंगजेब पर भी टिप्पणी की।
लखनऊ। 'जो जाति या कौम अपने इतिहास को ना संजोये वह अपने भूगोल को सुरक्षित नहीं रख सकता।' यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
योगी ने कहा कि अकबर, औरंगजेब और बाबर की पहचान जब भी होगी केवल एक विदेशी आक्रांता के तौर पर होगी। जिस दिन हम यह मान लेंगे समस्याओं का हल हो जाएगा।

हमें ISIS से डरने की जरूरत नहीं
योगी ने कहा कि भारत का नौजवान महाराणा प्रताप शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह बन जाए तो हमें इस्लामिक स्टेट से डरने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि मान सिंह ने महाराणा प्रताप सिंह से यही कहा था कि वो अकबर के सामे झुक जाएं तो महाराणा प्रताप ने कहा था कि अकबर शासक नहीं बल्कि अधर्मी है।
उन्होंने मान सिंह के प्रस्ताव को खारिज कर स्वाभिमान और सम्मान की परिभाषा बनाई थी। उन्हीं के बताए रास्तों पर चल कर ही देश और समाज को सम्मान मिल सकता है।
कार्यक्रम में राज्य के राज्यपाल राम नाईक और केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद थे।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications