CM पद की शपथ लेने से ठीक पहले योगी आदित्यनाथ ने दिया इस पद से इस्तीफा

CM पद की शपथ लेने से ठीक पहले योगी आदित्यनाथ ने दिया इस पद से इस्तीफा

लखनऊ, 22 मार्च: हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपद लेने से ठीक पहले योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, गोरखपुर शहरी सीट से विधायक चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपना इस्तीफा विधान परिषद सभापति को भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

एमएलसी रहते हुए सीएम पद का किया कार्यकाल पूरा

एमएलसी रहते हुए सीएम पद का किया कार्यकाल पूरा

इस संबंध में विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह की ओर से एक अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि विधान परिषद में योगी आदित्यनाथ का पद 22 मार्च से रिक्त माना जाएगा। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ सितंबर 2017 में विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे। उस वक्त वो गोरखपुर से सांसद थे। ऐसे में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था और 08 सिंतबर 2017 को निर्विरोध विधान परिषद चुनाव जीते गए थे। उन्होंने एमएलसी रहते हुए ही सीएम पद का कार्यकाल पूरा किया।

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण की सामने आई फाइनल तारीख

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण की सामने आई फाइनल तारीख

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब योगी 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह की फाइनल तारीख सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि यूपी की राजनीति में 37 साल बाद, किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है।

इकाना स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण समारोह

इकाना स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण समारोह

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च, शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम(इकाना स्टेडियम) में शपथ लेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हालांकि अभी तर मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है और शपथ ग्रहण में देरी की असल वजह इसी को माना जा रहा है।

200 VVIP समेत करीब 45 हजार लोग होंगे शामिल

200 VVIP समेत करीब 45 हजार लोग होंगे शामिल

खबर के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में 200 वीवीआई मेहमानों की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में 45 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। इतना ही नहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीं, शपथ ग्रहण समारोह में देश के नामी उद्योगपतियों और धर्माचार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों, साहित्यकारों, पेशेवरों, डॉक्टरों, इंजीनियरों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+