सीएम योगी का इलाहाबाद दौरा, अर्द्ध कुंभ के लिए किए कई ऐलान
सीएम योगी ने ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र भी दिया गया। कुल 73.35 करोड़ की ऋणमाफी का प्रमाण पत्र बांटा गया है।
इलाहाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इलाहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने अर्द्ध कुंभ 2019 के लिये कई ऐलान किये जिसमें 34 योजनाओं का शिलान्यास भी किया जिनका निर्माण 510 करोड़ की लागत से होगा जबकि ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र भी दिया गया। कुल 73.35 करोड़ की ऋणमाफी का प्रमाणपत्र बांटा गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी का हैलीकॉप्टर परेड मैदान में उतरा। यहां से वीआईपी काफिले ने रोड से संगम तट का सफर तय किया।
संगम तट पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नेतृत्व द्वारा सीएम योगी समेत कैबिनेट मंत्रियों का स्वागत किया गया। सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, स्टांप मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे।
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
सीएम योगी ने इलाहाबाद में विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास किया। जो लगभग 510 करोड़ की लागत से बनेंगी। इनमे माघ मेला कार्यालय में नए कक्ष का निर्माण, बक्शी बांध मार्ग का चैड़ीकरण सहित 24 स्थायी निर्माण का शिलान्यास किया।
अन्य परियोजनाओं में तेलियरगंज विद्युत उपकेंद्र से मिन्टो पार्क उपकेंद्र तक आठ किलामीटर भूमिगत लाइन का निर्माण, एयरपोर्ट के पास बेगम बाजार से भगवतपुर मार्ग तक रेलवे ओवर ब्रिज, एमएनएनआईटी के पास गोविंदपुर मार्ग पर अंडरपास का निर्माण, रामबाग रेलवे स्टेशन के पास से लाउदर रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा में 30 अतिरिक्त बेड के वार्ड का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहसो में 10 बेड कि वार्ड का निर्माण, अरैल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में माइनर आॅपरेशन थिएटर का निर्माण, नगर पंचायत झूंसी में सुलभ शौचालयों के निर्माण, पुलिस लाइन में अराजपत्रित अधिकारियों के लिए हॉस्टल का निर्माण, बख्शी बांध उपकेंद्र से दारागंज तक इंटरलाॅकिंग लाइन का निर्माण,हाईकोर्ट के पानी टंकी से लूकरगंज तक आरओबी का कार्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications