मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए राम लला के दर्शन, दिवाली की दी बधाई

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और यहां पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के राम लला मंदिर में भी पूजा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि हर किसी के जीवन में यह त्योहार खुशहाली लाए।

yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या के दीपोत्सव का साक्षी ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश और दुनिया बनी है। 54 देशों के राजनयिकों ने भी आकर नई अयोध्या के दर्शन किए हैं। दीपोत्सव का भव्य रूप उसी श्रंखला का हिस्सा था। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप यह आगे बढ़ रहा है। दिवाली का यह पर्व अच्छाई के लिए, एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक माध्यम है।

हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि अयोध्या राम राज्य की भूमि है, रामराज्य में हर तबके के लिए, गरीब, दलित जनजाति के लिए सम्मान है, उसके आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार के अवसर हैं। केंद्र और राज्य की सरकारें इसी दिशा में काम कर रही हैं। हमारा सौभाग्य है कि जिस अयोध्या में 90 के दशक में कर्फ्यू, दंगा होता था, उससे यहां के लोग मुक्त होकर नए युग में प्रवेश किया है।

इस प्रवेश के दीपोत्सव का कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हुआ है। हमारा दायित्व है कि केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर जो कार्यक्रम हैं, इसमे हम भी अपने स्तर पर प्रयास करें। सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। हमे भी इसके संरक्षण में अपना योगदान देना है। अतिथि देवो भव: के उत्तम उदाहरण को प्रस्तुत करने का अवसर पूरे जनवरी माह में सामने आएगा। अयोध्या के वैभव और पवित्रता की ओर पूरी दुनिया आकर्षित होगी।

मैं फिर से अयोध्या वासियों, प्रदेशवासियों, रामभक्तों को दीवाली की हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामना देता हूं। मैं प्रभु श्रीराम और बजरंग बली हनुमान जी से प्रार्थना करता हूं कि वह सर्वत्र खुशहाली लाएं, हर एक के व्यक्तिगत, सामाजिक, पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+