मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री साहब ने रद्द किया धरना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री ने रद्द किया अपना धरना, डीएम को हटाने की कर रहे थे मांग

लखनऊ। अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने जा रहे योगी आदित्यनाथ के मंत्री ओमप्रकाश राजभर आखिरकार मान गए हैं, उन्होंने गाजीपुर के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को हटाने की मांग लेकर धरना करने का ऐलान किया था। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कल होने वाले अपने धरने को रद्द कर दिया है।

om prakash rajbhar

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी के दौरे पर थे, तकरीबन आठ घंटे के अपने दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो गए थे। आज लखनऊ आने के बाद मुख्यमंत्री ने राजभर से मुलाकात की थी। ओम प्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन विकास मंत्री हैं। तकरीबन 20 मिनट तक मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अपना धरना स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री से राजभर ने 19 मांगे रखी थी, जिसके बाद उनकी 17 मांगों को स्वीकार कर लिया गया। राजभर ने गाजीपुर के डीएम को हटाने की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री इसपर कहा कि आने वाले समय में इसका भी समाधान हो जाएगा। राजभर ने मुख्यमंत्री से कहा था कि अगर जिलाधिकारी को नहीं हटाया गया तो मैं अपना सरकारी मकान, स्टॉफ व गाड़ी छोड़कर गाजीपुर चला जाउंगा और डीएम के खिलाफ धरना करुंगा

इसे भी पढ़ें- IAS अधिकारियों से पीएम बोले- न्यू इंडिया के लिए करें काम, अधिकारियों से करें बात

आपको बता दें कि 14 जून को जब स्थानीय प्रशासन गाजीपुर के रामपुर गांव में जमीन की नाप लेने के लिए पहुंचा था तो यहां लोगों की पुलिस से कहासुनी और झड़प हो गई थी। जिसके बाद यहां लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था, प्रशासन का कहना है कि यहां वह अवैध कब्जे को हटाने के लिए आई थी। लेकिन राजभर का कहना है कि डीएम जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। वहीं इस बाबत गाजीपुर के जिलाधिकारी संजय खत्री का कहना है कि पुलिस के साथ हाथापाई की गई थी, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+