UP News: 'मथुरा वासी अपना एक-एक वोट बीजेपी को देने जा रही', कृष्ण नगरी में बोले सीएम योगी

UP News: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बच गए हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार बहुत तेजी से चल रहे हैं। सभी पार्टियां पूरी ताकत से मैदान में उतार रही हैं। उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने मथुरा वासियों से हेमा मालिनी को जीताने के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली जनपद मथुरा के वासी अपना एक-एक वोट कमल के निशान पर भाजपा को देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब कृष्णनगरी की है। हमने अयोध्या के लिए 500 वर्षों तक इंतजार किया। लेकिन संघर्ष से कभी पीछे हटे नहीं। लेकिन अंतत: सुखद परिणाम आया। सीएम योगी ने कहा कि क्यों नहीं सपा-बसपा वालों ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कर दिया। ये तो राम भक्तों पर गोली चलाते थे।

सीएम योगी ने कहा कि इनके शासन में कोई राम का नाम ले ले तो लाठी और गोली चलती थी। लेकिन आज आप अयोध्या जाएंगे तो आपको त्रेता युग याद आ जाएगा और प्रभू श्री राम के समय का स्मरण हो आएगा। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी जी तो अयोध्या गई थीं, उन्होंने प्रभू श्री राम के सामने मंचन किया।

उन्होंने कहा कि अब हमलोगों को पूरा फोकस ब्रजभूमि पर करना है। अब भगवान श्री कृष्ण के लिए भव्य मंदिर बनाना है। गोवर्धन, बरसाना, मथुरा और वृंदावन को पूरी तरह से विकसित करना है। लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- UP: 'राष्ट्र प्रेम के लिए सदैव की जाएंगी याद', CM योगी ने वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+