मुख्यमंत्रियों के बैचलर क्लब में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ, जानिए और कौन है इस लिस्ट में...

गैर शादीशुदा मुख्यमंत्रियों की इस खास क्लब में योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिन मुख्यमंत्रियों ने जगह बनाई है उनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी नाम शामिल है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ देश के उन मुख्यमंत्रियों के खास क्लब में भी शामिल हो गए, जिन्होंने शादी नहीं की है। मुख्यमंत्रियों के बैचलर क्लब में योगी आदित्यनाथ समेत केवल भाजपा के ही मुख्यमंत्री शामिल नहीं हैं, कई और पार्टियों के सीएम इस क्लब में शामिल हैं। देखिए, वर्तमान में देश के बैचलर मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट...

यूपी के सीएम बने योगी, संभाली सत्ता...

गैर शादीशुदा मुख्यमंत्रियों की इस खास क्लब में योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिन मुख्यमंत्रियों ने जगह बनाई है उनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी नाम शामिल है। इनके साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल का नाम भी शामिल है। इनके अलावा गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बात करें तो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इस क्लब में शामिल है। महिला मुख्यमंत्री की बात करें तो इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम शामिल है।

सीएम के बैचलर क्लब में योगी आदित्यनाथ

सीएम के बैचलर क्लब में योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ यूपी के पहले ऐसे पुरुष सीएम हैं जिन्होंने विवाह नहीं किया है। इससे पहले मायावती महिला मुख्यमंत्री रही हैं जो अविवाहित थी। योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार से गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रहे हैं। पढ़ाई के बाद वो गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए। महंत अवैद्यनाथ ने दीक्षा देकर अजय को योगी आदित्यनाथ का नाम दिया। अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया तो योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। अवैद्यनाथ ने 1998 में अपनी जगह योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़वाया, चुनाव जीतकर सिर्फ 26 साल की उम्र में योगी लोकसभा में पहुंच गए। तब से लगातार गोरखपुर लोकसभा सीट पर योगी का कब्जा रहा।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शादी नहीं की है। 62 वर्षीय मनोहर लाल संघ से जुड़े रहे हैं और 2014 में हरियाणा के सीएम चुने गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री चुना गया। खट्टर हरियाणा विधान सभा में करनाल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल

बैचलर क्लब में शामिल अगले मुख्यमंत्री का नाम 54 वर्षीय सर्बानंद सोनोवाल हैं। असम में भाजपा के सीएम सर्बानंद सोनोवाल 2011 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने असम की लखीमपुर सीट से शानदार जीत दर्ज की। जिसके बाद उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया। साल 2016 के असम विधानसभा चुनाव सर्बानंद सोनोवाल बीजेपी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार थे। विधानसभा चुनाव में पार्टी के विजयी होने के बाद सोनोवाल ने 24 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंभी नवीन पटनायक भी शादीशुदा नहीं है। 70 वर्षीय नवीन पटनायक साल 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। उन्होंने अपने शादी नहीं करने की वजह कई बार अपनी जनसभाओं में बताई है। उन्होंने कहा कि उन पर परिवारवाद के आरोप नहीं लगें इसलिए उन्होंने शादी नहीं की।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

मुख्यमंत्रियों के बैचलर क्लब में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शादी नहीं की है। ममता बनर्जी, लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। कहा जाता है कि सरकार और पार्टी का काम ठीक से कर सकें इसीलिए उन्होंने शादी नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+