गोरखपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, सीएम योगी बोले- 15000 युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा

मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मेले में तकरीबन 15 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृहद रोजगार मेले से लगभग 15 हजार युवाओ को रोजगार प्राप्त हो रहा है। वर्ष में दूसरी बार मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। सरकार तकनीक के साथ मिलकर 150 विश्व स्तरीय आईटआई बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनियाभर में स्किल्ड युवाओं की मांग है।

cm yogi

इजराइल ने 5000 युवाओं का उत्तर प्रदेश से चयन किया है। इजराइल फिर से प्रदेश के युवाओं की मांग कर रहा है। जर्मनी में भी अच्चे नर्सिंग प्रोफेशनल की मांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसएमई की 96 लाख यूनिट हैं, इन यूनिट को बाजार और तकनीक से जोड़कर एक्सपोर्ट के लिए अच्छी पैकेजिंग की जा सकती है। इससे विश्वभर में मांग के अनुसार उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, सीएम योगी बोले- 15000 युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा

    साथ ही अन्य कार्य भी किए जा सकते हं। नौजवान आज अच्छे पैकेज पर नौकरी हासिल कर रहे हैं। यह दिखाता है कि कोई भी काम जैसे कारीगरी, हस्तशिल्प आदि करके अच्छी आय हासिल की जा सकती है।

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं राज्य सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाई जा रही है। उद्यमियों को ब्याज रहित लोन दिया जा रहा है। पहले चरण में 5 लाख रुपए उसके बाद 7.5 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। एक युवा उद्यमी को लोन दिया जाता है तो वह दूसरों को रोजगार देने का माध्यम बनता है। मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना और ब्याज रहित लोन के काम को सरकार लगातार तेजी से बढ़ा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+