योगी सरकार ने यूपी में 46 मदरसों का अनुदान रोका

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 46 मदरसों को दी जाने वाली अनुदान राशि रोकी, सभी मदरसों को मानकों पर खरा नहीं पाया गया था, जांच रिपोर्ट में आई बात सामने, शिक्षकों की सैलरी भी रुकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने प्रदेश के 46 मदरसों की अनुदान राशि को रोक दिया है। इन तमाम मदरसों के खिलाफ जांच के बाद यह पाया गया कि ये मदरसे मानक के अनुसार नहीं चल रहे थे। जिसका हवाला देते हुए योगी सरकार ने मदरसों के अनुदान को रोक दिया है। शासन की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमे कहा गया है कि ये मदरसे मानक के अनुरूप नहीं है।

madarsa

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 560 मदरसों को सरकार अनुदान देती है। इन तमाम मदरसों के खिलाफ जांच बैठाई गई थी। इसकी जांच के लिए डीएम, डीआईओएस और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया था। तकरीबन दो महीनों तक चली इस जांच के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी है, जिसमें 46 मदरसों के भवनों को सही नहीं पाया गया है, यह तमाम भवन मानकों के अनुसार नहीं हैं।

कमेटी की रिपोर्ट के बाद अल्पसंख्यक विभाग ने इन मदरसों की दी जाने वाली अनुदान राशि को रोक दिया है। जिसके चलते इन मदरसों में पढ़ाने वाले तमाम शिक्षकों की अप्रैल माह से लेकर अगस्त माह तक की सैलरी भी रुक गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+