OPINION: यूपी कई मायनों में नंबर-1, योगी सरकार की योजनाएं बदल रही हैं प्रदेश की तस्वीर

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार एक के बाद एक योजनाओं का उद्घाटन कर रही है। एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने के लिए उत्तर प्रदेश काफी अहम प्रदेश है। ऐसे में भाजपा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर काफी हद तक इस लक्ष्य के लिए निर्भर है।

योगी आदित्यनाथ अगले साल होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश की भूमिका को बेहतर समझते हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश का बजट पेश होने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की ओर से योजनाओं को लागू करने को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम इस मामले में नंबर-1 पर हैं।

Yogi Aditynath

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन में नंबर-1 पर है, हम उज्जवला कनेक्शन देने के मामले में भी देश में नंबर-1 है। हमने अबतक प्रदेश में 1.74 करोड़ परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन मुहैया कराया है।

ना सिर्फ उज्जवला गैस कनेक्शन बल्कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे बनाने के मामले में भी उत्तर प्रदेश नंबर-1 पायदान पर है। प्रदेश के श्रमिकों, पटरी दुकानदार को भरण पोषण भत्ता देने के मामले में भी प्रदेश नंबर-1 पर है। अटल पेंशन योजना की बात करें तो इस मामले में भी उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के मामले में भी उत्तर प्रदेश नंबर 1 पर है। प्रदेश में एमएसएमई यूनिट की बात करें तो इसकी संख्या 98 लाख तक पहुंच गई, जोकि उत्तर प्रदेश की नींव को और भी मजबूत करती है। इस मामले में भी उत्तर प्रदेश नंबर-1 है।

किसानों को अनुदान डीबीटी के माध्यम से मुहैया कराने के मामले में भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दावा किया है वह पहले पायदान पर है। प्रदेश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज के नाम उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर है। प्रदेश अब एक जिले में एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को ओर आगे बढ़ रहा है। गरीबों को शौचालय मुहैया कराने की बात हो या फिर कौशल विकास नीति को लागू करने की बात हो, इन तमाम मामलों में भी उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर है।

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के गरीबों को 12.77 लाख आवास मुहैया कराए गए। इस मामले में भी उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर है। इसके अलावा स्वास्थ्य नीति को लागू करने की बात करें तो इस मामले में भी उत्तर प्रदेश देश में पहले पायदान पर है। दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में पहले पायदान पर है।

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्य योजनाओं की बात करें तो यह गन्ना उत्पादन, उज्जवला योजना, एक्सप्रेस वे, स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, एमएसएमई, खाद्यान्न उत्पादन, ओडीएफ योजना, ई प्रॉसीक्यूशन प्रणाली, दुग्ध उत्पादन योजना चल रही है, जो प्रदेश को अन्य राज्यों की तुलना में अलग श्रेणी में खड़ा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+