आदित्यनाथ ने सरकार के छह महीने का श्वेत पत्र जारी किया

यूपी सरकार के छह महीने पूरे होने पर योगी आदित्यनाथ ने पेश किया श्वेत पत्र, पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर बोला हमला, बोले जनता को सरकार के काम जानने का अधिकार

Recommended Video

    Yogi Adityanath ने जारी किया Government के 6 Months का श्वेत पत्र । वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने यूपी में अपनी सरकार के छह महीने के कार्यकाल का श्वेत पत्र पेश किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के काम-काज का लेखा-जोखा पेश करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नर्म रुख अपनाया जिसके चलते विकास की योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ।

    yogi adityanath

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश की क्या स्थिति थी इसकी जानकारी जनता को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति अपनी जवाबदेही और प्रतिबद्धता को हमने आगे बढ़ाया है। छह महीने में अपने काम का श्वेत पत्र हम आपके सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देने काम किया है। हमारी सरकार से पहले प्रदेस की स्थिति बेहतर नहीं थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अलोकतांत्रिक काम किए, विकास के कार्यों को रोका गया, विकास की योजनाओं पर भ्रष्टाचार को रोका नहीं गया। उन्होंने कहा कि हम छह महीने के एक दिन पहले अपने कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों का श्वेत पत्र लेकर सामने आए हैं। चुनाव के पहले जो वायदे किए जाते हैं, उसपर कितना काम हुआ, उसके प्रति हमारी क्या जवाबदेही है, यह श्वेत पत्र उसका उदाहरण है। चुनाव के पहले जो वायदे किए जाते हैं, उसपर कितना काम हुआ, उसके प्रति हमारी क्या जवाबदेही है, यह श्वेत पत्र उसका उदाहरण है।प्रदेश के अंदर सार्वजनिक उद्यम किस स्थिति से गुजरे हैं और इस दौरान काम करने वाली सरकारों ने उनकी क्या दुर्गती की है, उसका हम अनुमान लगा सकते हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+