यूपी में किसानो को योगी सरकार दे सकती है महंगी बिजली का झटका
योगी आदित्यनाथ सरकार दे सकती है महंगी बिजली का झटका, पॉवर कॉपोरेशन ने दाम बढ़ाने का रखा प्रस्ताव, किसानों पर बढ़ेगा बोझ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गरीब किसानों को सस्ती बिजली के वायदे के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार बड़ा झटका देने जा रही है। यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन किसानों, शहरी और ग्रामीणों को महंगी बिजली का झटका देने की तैयारी कर रहा है। शहरी और घरेलू बिजली में 12 फीसदी बढ़ोत्तरी होने जा रही है। कॉर्पोरेशन ने शहरी लोगों की बिजली में 12 फीसदी दाम बढ़ाने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया है।

400 फीसदी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव
इसके साथ ही कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण इलाकों की बिजली को 260-400 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण उपभोक्ता जिनके यहां मीटर लगा है के दामों में 150 फीसदी बढ़ोत्तरी की बात कही है, जबकि किसानों की बिजली मे 60 फीसदी बढ़ोत्तरी की का बात कही है। हालांकि कॉर्पोरेश ने लघु एवं भारी उद्योगों राहत दी है, इनकी बिजली बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं आगे बढ़ाया गया है।
11518 करोड़ का घाटा
कॉर्पोरेशन ने अनुमान लगाया है कि उसे 15118 करोड़ रुपए का घाटा होगा। ऐसे में दरों में वृद्धि करके तकरीबन 11 हजार करोड़ रुपए का राजस्व इकट्ठा किया जा सकता है। ऐसे में कॉर्पोरेशन का घाटा कम करने के लिए यह बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। सरकार के इस फैसले से सबसे से किसानों पर काफी दबाव बढ़ेगा। मौजूदा समय में किसान प्रति हॉर्सपॉवर 100 रुपए देते हैं, लेकिन दाम बढ़ने के बाद उन्हें 160 रुपए देना होगा।
किसानों और ग्रामीणों पर बढ़ेगा बोझ
वहीं ग्रामीण इलाकों में जिन लोगों के घर पर मीटर नहीं लगे हैं उन्हें भी इस बढ़ोत्तरी के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। अब दो किलोवॉट के लिए ग्रामीणों को पहले 180 रुपए देना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें 650 रुपए देना पड़ेगा। जबकि दो किलोवाट से उपर के उपभोक्ताओं क 200 रुपए की जगह 800 रुपए देना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications