यूपी में भ्रष्टाचार पर CM योगी सख्त, कमिश्नर और एडीएम को किया बर्खास्त
नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है। ताजा मामला है पश्चिमी यूपी का जहां मंगलवार को सीएम योगी ने मेरठ के एडिशनल कमिश्नर और नोएडा गौतम बुद्ध नगर के एडीएम को बर्खास्त कर दिया। इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चार साल बाद भ्रष्टाचार के मामले में इस रैंक के किसी अधिकारी पर कार्रवाई हुई है।

1991 बैच के अधिकारी रणधीर सिंह दुहन पर आरोप था कि उन्होंने शामली में एडीएम रहते हुए 467 बीघे जमीन जो कि शत्रु संपत्ति के अंदर आती थी की गलत तरीके से नीलामी करवाई थी। इस मामले में उनके खिलाफ समन भी जारी हो चुका है। वहीं एडीएम घनश्याम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित कागजों में हेरफेर कर खुद ही 7 करोड़ रुपये मुआवजा के तौर ले लिए थे।
योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं द्वारा जा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर भी सख्त हैं। अभी हाल ही में उन्होंने गोरखपुर की एक बीजेपी नेत्री को गिरफ्तार करवा दिया था। बीजेपी नेत्री पर आरोप था कि उसने एक युवक को जेस से छुड़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।












Click it and Unblock the Notifications