योगी आदित्यनाथ बोले जामिया और एएमयू में दलितों को मिले आरक्षण
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरक्षण को लेकर उठ रही मांग के बीच बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि जो लोग आरक्षण की मांग कर रहे हैं उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दलितों के लिए आरक्षण की मांग करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों को जोकि दलितों को आरक्षण की मांग कर रहे हैं से कहा कि इस मुद्दे को उठाना चाहिए। अगरग बीएचयू जैसे संस्थान में इसकी मांग की जा सकती है तो आखिर अल्पसंख्यक संस्थानों में इसकी मांग क्यों नहीं की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रश्न यह भी पूछा जाना चाहिए जो कह रहे हैं कि दलित का अपमान हो रहा है, कि आखिर दलित भाइयों को अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में भी आरक्षण देने का लाभ मिलना चाहिए, इस मुद्दे को उठाने का कार्य कब करेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी चुनाव करीब होते हैं तो राहुल गांधी मंदिरों का दौरा करना शुरू कर देते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव करीब आते ही राहुल मंदिर जाना शुरू कर देते हैं, इससे वह यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि वह हिंदू हैं। लेकिन राहुल के पूर्वजों ने कभी भी जनेउ नहीं पहना है। लेकिन जब भारत की वास्तविक ताकत का एहसास राहुल गांधी को होता है तो राहुल गांधी को मंदिर याद आने लगता है। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन करती है, जब भी मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करती है तो कांग्रेस इसका विरोध करती है।












Click it and Unblock the Notifications