पीएम मोदी के रास्ते पर योगी सरकार,शुरू होगा मेक इन यूपी

योगी आदित्यनाथ केंद्र की तर्ज पर यूपी में भी करेंगे मेक इन यूपी की शुरुआत, नवंबर माह में पीएम मोदी करेंगे अभियान की शुरुआत।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की तर्ज पर मेक इन यूपी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने बकायदा अलग से मेक इन यूपी विभाग बनाने का फैसला लिया है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई उद्योग नीति को पास किया था, ऐसे में मुख्यमंत्री प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं।

पीएम मोदी के रास्ते पर योगी सरकार,शुरू होगा मेक इन यूपी

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी मे मेक इन यूपी विभाग के प्रचार के लिए एक ब्रांड अबेंसडर की भी तलाश कर रहे हैं। योगी सरकार इसके लिए एक किसी सेलेब्रिटी की तलाश कर रहे हैं, जोकि मेक इन यूपी अभियान को लोगों तक तमाम प्रचार के माध्यम से पहुंचाएगा।

केंद्र में मोदी सरकार के पदचिन्हों पर चलते हुए योगी सरकार ने प्रदेश में भी मेक इन इंडिया अभियान को शुरू करने के लिए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा था, जहां इसे पास कर दिया गया और मेक इन यूपी विभाग बनाए जाने का फैसला लिया गया। इसके लिए सेलेब्रिटी की तलाश की जा रही है। मेक इन यूपी अभियान की शुरूआत नवंबर माह में एक भव्य कार्यक्रम के द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे। जानकारी के अनुसार मेक इन यूपी अभियान के तहत ब्रांड एंबेसडर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की विख्यात चीजों का प्रचार करेगा, जिसमे रामपुर का चाकू, अलीगढ़ का ताला, बनारस की साड़ी, सहित तमाम शहर शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+