छात्राओं से मिलने पहुंचे योगेंद्र यादव को बीएचयू गेट पर पुलिस ने रोका
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं के आंदोलन और पुलिस लाठीचार्ज के बाद शुरू हुआ बवाल थमा नहीं है। इस मुद्दे पर छात्राओं के समर्थन में सपा, कांग्रेस कूद पड़ी तो विवाद इतना बढ़ा कि वीसी जीसी त्रिपाठी को छुट्टी पर जाना पड़ा। पीड़ित छात्राओं से मिलने कैंपस में गुरुवार को स्वराज पार्टी के योगेंद्र यादव पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोक लिया।

पीड़ित छात्राओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर महिला आयोग की तीन सदस्यीय जांच दल बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के लक्ष्मण दास अतिथि गृह पहुंची।

इस टीम में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा, इलाहाबाद हाईकोर्ट की वकील प्रियंका मेढ़ा और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य गीता राठी दो दिनों के वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरे में ये टीम पीड़ितों से मुलाकात के साथ ही वाराणसी प्रशासन से भी सवाल कर जाँच करेगी और अपनी रिपोर्ट मानव संसाधन मंत्रालय के साथ ही यूपी के सरकार को भी सौंपेगी।












Click it and Unblock the Notifications