यूपी के स्कूलों में योग अनिवार्य, लड़कियों को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में योग को किया गया अनिवार्य, उप मुख्यमंत्री बोले योग शारीरिक शिक्षा का हिस्सा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों व एडेड स्कूलों में योग शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। अब सभी सरकारी स्कूलों में योग का अभ्यास करवाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शारीरिक शिक्षा पहले से ही स्कूलों में दी जा रही है और अब योग का भी अभ्यास भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म से नहीं जुड़ा है यह शारीरिक शिक्षा का हिस्सा है, इस दौरान कोई भी भगवान का नाम ले सकता है, अल्लाह का या ईसा मसीह का नाम ले सकता है।

अलगे से बनेगा बोर्ड

अलगे से बनेगा बोर्ड

दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकारी और एडेड विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य को अनिवार्य किया गया है। निजी संस्थाएं भी स्वेच्छा से अपने संस्थान में योग करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय शिक्षण प्रणाली का अहम अंग, इसे बतौर फिजिकल एजूकेशन के तहत शिक्षा प्रणाली में शामिल किया गया है। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि योग को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और संस्कृत की शिक्षा के प्रचार के लिए अलग से बोर्ड बनाया जाएगा।

पीएम ने योग को विश्व पटल पर पहुंचाया

पीएम ने योग को विश्व पटल पर पहुंचाया

प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग को पाठ्यक्रम में शामिल करके उसे योग और शारीरिक शिक्षा को दो हिस्से में बांटा जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को विश्व के पटल पर अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि योग से शरीर और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ्य रहता है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक

शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक

गौरतलब है कि प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था में योग को अनिवार्य किए जाने के बाद तमाम अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं कि संस्थानों में योग को अनिवार्य किया जाए, इसके अलावा स्कूलों को जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी योग के समर्थक हैं और उन्होंने हाल ही में योग को सभी को जोड़ने वाली और बंधुत्व को बढ़ाने वाली क्रिया बताया था।

लड़कियों को सिखाया जाएगा सेल्फ डिफेंस

लड़कियों को सिखाया जाएगा सेल्फ डिफेंस

प्रदेश सरकार ने 5 अप्रैल को प्रदेश के सभी सरकारी व एडेड स्कूलों में योग शिक्षा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक करके कई अहम फैसले लिए. इसमें योग के अलावा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाने को भी अनिवार्य किया गया है। इसके तहत लड़कियों को खुद की सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, कराटे आदि सिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+