YEIDA: आत्मनिर्भर अभियान को आगे बढ़ाएगी Yogi सरकार, Toy Products का पॉवरहाउस बनेगा Noida
पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अब यूपी सरकार भी आगे आई है। यूपी में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की देखरेख में नोएडा में एक टॉय पार्क तैयार हो रहा है जिसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। देश में लगभग 12000 करोड़ रुपये के खिलौने का बाजार मुख्तौर पर आयात पर ही निर्भर होता है लेकिन नोएडा में Toy Park के बनने के बाद देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा और इस क्षेत्र में चीन के एकाधिकार को तोड़ने की तरफ कदम बढ़ाएगा।
खिलौना उत्पादन का पावरहाउस बनेगा नोएडा
ईडा के अधिकारियों का दावा है कि इस कारोबार में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दिश में योगी सरकार की ओर से उठाया गया एक बड़ा कदम है। इस कदम से योगी आदित्यनाथ की सरकार इस खिलौने के उत्पादन में चीन का एकाधिकार को खत्म करना चाहता है। अधिकारियों का दावा है कि नोएडा में करीब एक हजार करोड़ की लागत से एक ऐसे पार्क की स्थापना की जाएगी जिसको टॉय पार्क का नाम दिया जाएगा और यह विशेषतौर से खिलौनों का ही उत्पादन होगा।
नोएडा में टॉय पार्क में 70 कम्पनियां निवेश की इच्छुक
अधिकारी बताते हैं कि ईडा ने 2010 में ही एक नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के पास 100 एकड़ जमीन पर एक टॉय पार्क की स्थापना की कवायद शुरू की थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इस पर काम शुरू नहीं हो पाया था लेकिन अब इस योजना को दोबारा खड़ा करने और इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ईडा और यूपी सरकार ने इस योजना को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है क्योंकि बड़े पैमाने पर यूपी में आ रहे करीब 70 खिलॉना निर्माताओं ने इस कारोबार में निवेश की इच्छा जताई है।
क्या कहते हैं अरुणवीर सिंह
इस योजना के बारे में बात करते हुए यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि पीएम मोदी ने देश में टॉय कारोबार को आगे ले जाने का आह्वन किया था उसके बाद से ही यूपी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। हमने टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया से भी संपर्क किया। वे बड़े पैमाने पर यहां आने के इच्छुक हैं और बहुत सारी कम्पनियां तो पहले से ही यहां अपना कारोबार कर रही हैं। हमने उनको 136 प्लॉट आवंटित किए हैं। इनमें से अधिकांश ने अपनी रिजस्ट्री करा ली है और इस महीने के अंत तक वो अपना काम शुरू कर देंगे।
चीन का एकाधिकार खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम
यूपी सरकार की इस पहल का स्वागत टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने किया है। एसोसिएशन का कहना है कि टॉय पार्क भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एसोसिएशन के संयोजक एन के गुप्ता के मुताबिक देश में खिलौने के कारोबार का वार्षिक रूप से करीब 12 हजार करोड़ रुपये के करीब है। इसमें से ज्यादातर माल की सप्लाई चीन के यहां से होती है। सस्ता होने की वजह से भी इनकी डिमांड ज्यादा होती है। टॉय पार्क से इस कारोबार को नया बूम मिलेगा और इस मार्केट का परसेप्शन चेंज होगा और लोगों को रीजनेबल रेट पर खिलौने आसानी से उपलब्ध होंगे।












Click it and Unblock the Notifications