YEIDA: यमुना सिटी में बसेंगे तीन नए ट्रांसपोर्ट नगर, जानिए इंडस्ट्री को कैसे मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ईडा के अधिकारी काम करने में जुटे हुए हैं। ईडा की कोशिश है कि जिस तरह का निवेश यूपी में आने की संभावना बनी है उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जाए।

योगी आदित्यनाथ

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश सरकार यूपी में वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। योगी ने कहा था कि यूपी में वो क्षमता है कि इसकी अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाया जा सके। इससे पहले पीएम मोदी ने भी कहा था कि अर्थव्यवस्था के मामले में यूपी देश का ग्रोथ इंजन बन सकता है। अब इसी मंशा के अनुरूप सभी विभाग जुटे हैं। इसी तरह YEIDA की ओर से भी तरह तरह के प्लान तैयार किया जा रहे हैं ताकि इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जा सके।

जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे तीन ट्रांसपोर्ट नगर

YEIDA के अधिकारियों की माने तो जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना सिटी में तीन नए ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा ताकि यहां इंडस्ट्री को को बढ़ावा मिल सके। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि एक बार इसके बन जाने के बाद इस इलाके में तेजी से विकास होगा और देशी और विदेशी पर्यटकों के आने की वजह से इंडस्ट्री को बूम मिलेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यूपी सरकार इसीलिए इसपर फोकस कर रही है कि यह यूपी की अर्थव्यवस्था को लक्ष्य तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

फिल्म सिटी के पास बसेंगे ट्रांसपोर्ट नगर

यूपी में पिछले महीने हुए ग्लोबल इनवेस्टर समिट के बाद बड़े पैमाने पर निवेश आया है और इसका एक बड़ा हिस्सा ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण के पास जा रहा है। इसलिए ईडा के अधिकारियों को भी इस बात का एहसास है कि यहां बड़े पैमाने पर निवेश आने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर की जरूरत महसूस होगी जिसकी प्लानिंग ईडा पहले ही कर लेना चाहता है। अधिकारियों की माने तो Sector 23 और सेक्टर 33 में नई फिल्म सिटी के पास Industrial Township डेवलप करने की प्लानिंग की जा रही है। इनमें सेक्टर 23 में बनने वाला ट्रांसपोर्ट नगर सबसे बड़ा होगा।

ट्रांसपोर्ट नगर की प्लानिंग में जुटा है ईडा

ईडा के अधिकारी सेक्टर 23 में बनने वाले सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट नगर की प्लानिंग में जुटे हुए हैं। इसको लेकर एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए 560 एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई है और प्रारम्भिक तौर पर यहां सड़कों का जाल बिछाने का काम चल रहा है। इसके अलावा ट्रकों की पार्किंग, स्पेयर पार्ट्स और ट्रकों के मेनटिनेंस से जुड़ी दुकानों को जगह दी जाएगी। ईडा की इस प्लानिंग को लेकर Yamuna Expressway Industrial Development Authority के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि, '' यमुना सिटी में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही अपने पास एक ट्रांसपोर्ट हब भी होगा। ट्रांसपोर्ट हब सेक्टर 21 में होगा और इसके लिए 72 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।''

जानिए क्या है ट्रांसपोर्ट की अहमियत

ईडा के अधिकारियों की माने तो एक ट्रांसपोर्ट नगर में परिवहन के अलावा भी कई तरह की गतिविधियां शामिल होती हैं। आमतौर पर जहां भी ट्रांसपोर्ट नगर बसाए जाते उन्हें शहरी आबादी से दूर ही रखा जाता है। कोशिश ये है कि परिवहन से जुड़ी अलग अलग तरह की सेवाएं जैसे ईंधन, पार्किंग, वाहनों के रखरखाव, माल लोडिंग-अनलोडिंग, मरम्मत और वेयर हाउसिंग की सेवाएं एक ही जगह पर दी जाएं जिससे उद्योगपतियों को सहूलियतें होती हैं। बड़े बड़े शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर की काफी जरूरत इसलिए होती है क्योंकि इससे माल और कार्गो के वितरण में ट्रक आसानी से एक जगह से दूसरे जगह तक चले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+