YEIDA: मेट्रो कॉरिडोर से आसान होगी यमुना एक्सप्रेस वे की राह
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क- 2 से जेवर एयरपोर्ट तक जो मेट्रो लाइन प्रस्तावित है इसके लिए यीडा ने खास योजना तैयार की है। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा व नयी दिल्ली के यात्रियों को खास राहत मिलेगी।

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने खास पहल की है। इस पहल से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। इसके तहत यीडा नई दिल्ली व ग्रेडर नोएडा के बीच प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन लिंक परियोजना के लिए व्यापक योजना तैयार कर रहा है।
37 किलोमीट लंबी होगी मेट्रो लाइन ग्रेटर नोएडा में तैयार हो रहे नॉलेज पार्क- 2 से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित इस मेट्रो लाइन पर कुल खर्च 5,329 करोड़ रुपये आएगा। यह रेल मार्ग 37 किलोमीटर लंबा होगा जो यमुना एक्सप्रेस के समानांतर होगा। इसमें कुल 11 स्टेशन होंगे। इससे उन लोगों की राह आसान बनेगी जो यमुना नगर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली की यात्रा करते हैं।
तीन स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड यह उत्तर प्रदेश सरकार की वह खास योजना है जिससे आम यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। पीटीआई के मुताबिक, कुल 37 किलोमीटर लंबाई वाले इस मेट्रो रेल में तीन किलोमीटर भूमिगत होगा जबकि 34 किलोमीटर ऊपर स्थित होगा। यह पूरी दूरी लगभग एक घंटे में तय की जाएगी।
Recommended Video
जेवर और इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के यात्रियों को मिलेगी राहत इसमें दो मेट्रो रेल खंड शामिल है। पहला नोएडा एयरपोर्ट से नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा व दूसरा नाॅलेज पार्क से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए पहले से ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस है।
यीडा ने डीएमआरसी से इस मेट्रो प्रोजेक्ट का पूरा डीपीआर 31 मार्च तक जमा करने को कहा है। यह प्रस्तावित मेट्रो परियोजना जेवर एयरपोर्ट और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को नयी नई दिल्ली स्टेशन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।












Click it and Unblock the Notifications