YEIDA: UP के लिए गेम चेंजर साबित होगी Noida Film City

Yamuna Expressway Industrial Development Authority के अधिकारियों ने नोएडा में फिल्म सिटी को लेकर अपनी कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो इसमें सात हजार करोड़ रुपये लगने की उम्मीद है।

योगी आदित्यनाथ

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बने 6 साल हो गए हैं। इन 6 सालों में वह अपनी कड़ी मेहनत और इनवेस्टर फ्रेंडली नीतियों की वजह से यूपी में निवेश का पिछला परसेप्शन बदलने में कामयाब रहे हैं। यही वजह है कि यूपी में अब निवेशकों की लंबी कतार लगी हुई है। इसका फायदा पूरे यूपी को मिल रहा है। YEIDA को भी यूपी में आ रहे निवेश का लाभ मिल रहा है और उसके अंडर में कई सारे अहम प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिनमें से एक Noida Film City भी है।

जेवर इंटरनेशल एयरपोर्ट-परिफेरल एक्सप्रेस वे के करीब

अधिकारियों की माने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 21 में बनने वाली यह इंरनेशनल फिल्म सिटी यूपी के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हालांकि नई फिल्म सिटी जहां जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है वहीं पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से इसकी दूरी महज 12 किलोमीटर ही है। इन दोनों महत्वपूर्ण सेंटरों से अच्छी कनेक्टिविटी होने की वजह से इस फिल्म सिटी की अहमियत और बढ़ जाती है। अधिकारियों की माने तो इसके बन जाने के बाद बडे़ पैमाने पर स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

1000 एकड़ भूमि पर डेवलप होगी फिल्म सिटी

YEIDA के अधिकारियों की माने तो एमुना एक्सप्रेस वे के करीब 1000 एकड़ जमीन पर इसको डेवलप किया जाएगा। यह यूपी के सबसे अहम प्रोजेक्ट में से एक है क्योंकि इस फिल्म सिटी को लेकर यूपी से जुड़े कई कलाकारों ने सीएम योगी से मिलकर इसका निर्माण कराने की मांग की थी ताकि जो लोग मुंबई जाकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाते हैं और पैसा लगाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2020 में इसकी घोषणा की थी। सीएम के ऐलान के बाद से ही इस अहम प्रोजेक्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

फिल्म सिटी के निर्माण में आएगी 7 हजार करोड़ रुपये लागत

ईडा के अधिकारियों की माने तो फिल्म सिटी का प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट का पहला चरण 2023 के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट में निजी प्लेयरों के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब सात हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों की माने तो नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाएंगी। इस फिल्म सिटी में फिल्म सिटी में फिल्म स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं, आउटडोर शूटिंग स्थल और फिल्म और टेलीविजन निर्माण के लिए आवश्यक अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विदेशी कम्पनी ने जताई है दस हजार करोड़ रुपये निवेश की इच्छा

फिल्म सिटी परियोजना में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने में रुचि स्वीडन की एक कम्पनी ने दिखाई है। यूपी सरकार ने भी कहा था कि स्वीडिश कंपनियां फिल्म उद्योग, खुदरा, पर्यटन और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए तैयार हैं। सोनी जैसी ग्लोबल कंपनियों ने भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। ईडा ने इस प्रोजेक्ट के लिए इच्छुक देशी और विदेशी कम्पनियों के लिए नवंबर 2022 तक की डेडलाइन रखी थी। हालांकि ईडा के अधिकारियों का दावा है कि यदि कोई सही प्लेयर नहीं मिला तो इस प्रोजेक्ट को वह खुद ही तैयार करेगी।

क्या कहते हैं ईडा के सीईओ

नोएडा में फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट को लेकर YEIDA के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि, हमने तय किया है कि यदि जो नियम और मानदंड तय किए गए हैं उसके अनुरूप कोई कम्पनी इस प्रोजेक्ट के लिए आगे नहीं आती है तो ईडा स्वयं से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर आगे बढ़ेगी। हम इसे अपने हाथ में लेकर अपने हिसाब से बनाएंगे। नोएडा में फिल्म सिटी बनने के बाद बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। जैसे यूपी सरकार रिवाइज्ड डिटेल प्रोजेक्ट को अप्रूव करती है हम जल्द ही इसके लिए टैंडर जारी करेंगे। फिल्म सिटी से न केवल रोजगार पेदा होगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों के निवेश की वजह से इस इलाके के ग्रोथ भी होगा।

यह भी पढ़ें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+