YEIDA News: Kota की तर्ज पर अब Noida को एकजुकेशन हब बनाने की तैयारी
यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह के नेतृत्व में यीडा लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। नोएडा में एक तरफ जहां विकास के नए प्रतिमान स्थापति हो रहे हैं वहीं अब यह एजुकेशन हब भी बनेगा।

The Yamuna Expressway Authority: उत्तर प्रदेश सरकार यूपी में निवेश लाने की कवायद में जुटी है। सरकार की कोशिश है कि दिल्ली से सटे नोएडा को हर क्षेत्र में एक मॉडल के तौर पर विकसित किया जाए। नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई फिल्म सिटी, डिवाइस पार्क, टॉय पार्क बनाने की कवायद हो रही है। ईडा के अधिकारियों का दावा है कि अब प्राधिकरण ने नई शुरुआत करने का फैसला किया है। नोएडा में प्राधिकरण अपने खुद के अस्पताल और स्कूल बनाएगी। इसको इस तरह से विकसित किया जाए कि राजस्थान के कोटा की तर्ज पर नोएडा को भी एजुकेशन का हब बनाया जाए।
नोएडा में शुरू होंगे 13 कोचिंग सेंटर
अधिकारियों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की राजस्थान के कोटा की तर्ज पर एक शिक्षा केंद्र बनाने की योजना है। अधिकारियों के पास सेक्टर 13 में कोचिंग सेंटरों के लिए एक योजना शुरू करने की योजना है जहां भूखंडों को संस्थागत श्रेणी में आवंटित किया जाएगा। यीडा के सीईओ
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अरुणवीर सिंह ने इस बडे मिशन को लेकर कहा कि,
हम कोटा की तर्ज पर इस क्षेत्र में एक एजुकेशन हब बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। विचार सभी प्रशिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों को एक जगह लाने का है। यह क्षेत्र को आबाद करने में भी मदद करेगा। लोग रहना पसंद करते हैं।" जहां आपके पास स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के अच्छे प्रावधान हैं।
प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो सबसे रोचक बात ये है कि इस मिशन को ध्यान में रखकर ही यीडा ने यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में नरसी मोनजी, जेबीएम विश्वविद्यालय और गलगोटियास विश्वविद्यालय जैसे कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को भूमि आवंटित किए हैं।
एजुकेशन हब के तौर पर विकसित करने की तैयारी
यीडा की कोशिश अब इस इलाके को एक एजुकेशन हब के तौर पर डेवलप करने की है। योजना के मुताबिक यीडा अब शैक्षणिक संस्थानों को दो हजार वर्गमीटर और चार वर्गमीटर जमीनें आवंटित करेगी। यहां मैनेजमेंट के साथ ही स्कूली शिक्षा को लेकर बेहतर कोचिंग संस्थान मौजूद होंगे जो छात्रों केलिए काफी लाभदायक होंगे।
पांच सालों में यीडा के पास आया लगभग 17 हजार करोड़ का निवेश
जानकारी के मुताबिक नरसी मोंजी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में 2024 से एडमिशन प्रारम्भ हो जाएंगे। यीडा के अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे का क्षेत्र काफी तेजी के साथ प्रगति कर रहा है और बड़े बड़े औद्योगिक घराने यहां निवेश के लिए आ रहे हैं।
पिछले पांच सालों में यीडा के पास लगभग 17 हजार करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट आया है। यहां कामर्शियल और आवासीय प्लाटों की काफी डिमांड है। यही कारण है कि इस इलाके में जमीनों की मांग बढ़ गई है। खासतौर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से इससे आसपास के इलाके में तेजी से विकास देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications