बदलने जा रहा है यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम, अटल बिहारी वाजपेई के नाम से मिलेगी नई पहचान
बदलने जा रहा है यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम, अब इस नाम से मिलेगी पहचान
लखनऊ, 23 नवंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम बदला जा सकता है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम बदलने पर विचार कर रही है। खबर है कि युमना एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा। इसको लेकर सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच चर्चा हो चुकी है।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को जेवर में एयरपोर्ट के भूमि पूजन के दौरान इसकी घोषणा हो सकती है। दरअसल, 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी जेवर आ रहे हैं। पीएम मोदी यहां एशिया के सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भूमि पूजन करेंगे और एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। खबरों के मुताबिक, रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी यमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर करने का ऐलान करेंगे।
आजतक की खबर के मुताबिक, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बात की पुष्टि भी की है। नेताओं का कहना है कि ये फैसला इसलिए किया जा रहा है जिससे भारत के सबसे महान और लोकप्रिय नेता को उचित सम्मान दिया जा सके। हालांकि, यह फैसला विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी का एक बड़ा दाव होगा। क्योंकि यूपी चुनाव नजदीक है और ब्राह्मण वोट काफी अहम माना जा रहा है, ऐसे में यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदल बीजेपी बड़ा दांव चलने जा रही है।
हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कुछ पार्टी नेताओं ने पुष्टि कर दी है। इससे पहले भी बीजेपी ने कई स्थल और अपनी योजनाओं को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू किया है। अब यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदल भी वहीं सम्मान देने का प्रयास है।












Click it and Unblock the Notifications