'अखिलेश को मेरा सौतेला बेटा मत कहो, तकलीफ होती है'
यूपी चुनाव के लिए यादव परिवार ने शुरु की एकजुटता दिखाने की कोशिश, अपर्णा यादव, प्रतीक यादव और साधना गुप्ता ने कहा परिवार में नहीं है विवाद
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में परिवार के भीतर जिस तरह से पिछले कुछ दिनों पहले जमकर संग्राम हुआ और आज भी वह संग्राम पर्दे के पीछे जारी है लेकिन इन सब के बीच यादव परिवार के तमाम सदस्य परिवार के भीतर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता, प्रतीक यादव, डिंपल यादव सहित तमाम परिवार के सदस्य परिवार के भीतर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान के दिन परिवार में एकजुटता दिखाने के लिए सैफई में तमाम यादव परिवार के नेताओं ने कहा कि परिवार के भीतर कोई विवाद नहीं है।

अखिलेश-प्रतीक मेरी दो आंखें
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव और प्रतीक यादव मेरी दों आंखों के समान हैं और दोनो ही उन्हें बहुत प्रिय हैं और मुझे बहुत तकलीफ होती है जब कोई अखिलेश को मेरा सौतेला पुत्र कहता है। एक तरफ जहां साधना गुप्ता ने अखिलेश यादव को अपनी दूसरी आंख बताया तो प्रतीक यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का इतना विकास कोई नहीं कर सकता है जितना मेरे भइया अखिलेश यादव ने किया है। यही नहीं अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की पत्नी डिंपल यादव और अपर्णा यादव एक साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। डिंपल यादव ने हाल ही में लखनऊ में रैली के दौरान कहा था कि युवा हृदय सम्राट अखिलेश यादव जोकि मेरे जेठ भी हैं ने प्रदेश के विकास के बहुत काम किए हैं।

परिवार में एकता दिखाने की मुहिम
साधना गुप्ता ने कहा कि जो लोग परिवार के भीतर विवाद की बात कहते हैं और अखिलेश यादव को मेरा सौतेला पुत्र कहते हैं वह असल में शैतान हैं। पिछले दिनों जब परिवार के भीतर विवाद हुआ था तो वह मीडिया से दूर रही, यही नहीं जब अखिलेश यादव के समर्थक ने उनपर संगीन आरोप लगाए उस वक्त भी वह सामने नहीं आई। ना सिर्फ साधना गुप्ता बल्कि उनके बेटे प्रतीक यादव ने परिवार के भीतर के विवाद से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी और मीडिया से पूरी तरह से दूर रहे।

प्रतीक ने कहा काम बोलता है
प्रतीक यादव ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि मैं आज पहली बार आगरा एक्सप्रेस वे पर गया था, यह एक्सप्रेस वे विकास का जबरदस्त नमूना है, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि काम बोलता है। एक तरफ जहां डिंपल यादव, प्रतीक यादव और साधना गुप्ता ने तमाम विवादों पर विराम लगाने की कोशिश की तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव ने भी कहा कि अब किसी भी तरह का विवाद नहीं है, जो कुछ भी था वह पहले था लेकिन अब कुछ भी नहीं है।

कहां है विवाद
यादव परिवार का हर बड़ा सदस्य चुनावी समर में परिवार के विवाद पर पर्दा डालने पर लगा है, डिंपल यादव का कहना है कि आप लोग कहते हैं कि हमारे बीच विवाद हैं, लेकिन हम दोनों (सरला यादव)साथ वोट डालने गए। सैफई के अभिनव विद्यालय पोलिंग बूथ पर पहुंचे यादव परिवार ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सबकुछ ठीक है। वहीं मुलायम सिंह यादव का कहना है कि सपा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता है, हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications