VIDEO: राष्ट्रपति बनें रामनाथ इसलिए कानपुर में घर पर किया गया यज्ञ
रामनाथ कोविंद के भांजे राम शंकर कोविंद ने भी उनके सरल और शांत स्वभाव का जिक्र करते हुए एक बात बताई।
कानपुर। भाजपा के दलित नेता व बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति चुनाव में जीत हो इसके लिए कानपुर में उनके घर पर विजय यज्ञ किया गया। इस विजय यज्ञ में उनके पारिवारिक सदस्य मित्र और इलाके के लोगों ने शिरकत की।

राष्ट्रपति पद के लिए जैसे ही रामनाथ कोविंद ने अपना नामांकन कराया वैसे ही उनके घर पर खुशी का माहौल हो गया है। उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पारवारिक जनों, मित्रों और इलाके के लोगों ने यज्ञ किया। राम नाथ कोविंद के करीबी रहे बालक राम ने उनके स्वाभाव का जिक्र करते हुए कहा की एक बार उन्होंने कार मंगवाई थी। रामनाथ कार में बैठे तो पता चला कि गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। तब उनको अपने दोस्त पर काफी गुस्सा आया लेकिन सरल स्वाभाव के चलते वो हसंते हुए बोले की चलो अब पेट्रोल डलवाओ।
रामनाथ कोविंद के भांजे राम शंकर कोविंद ने भी उनके सरल और शांत स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा की राष्ट्रपति के लिए कोविंद जी के नाम पर काफी गर्व का अनुभव हो रहा है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications