इस जिले में उठता है विश्व का सबसे ऊंचा 110 फीट का अलम, जानें इसकी खासियत

सुल्तानपुर। गंगा-जमुनी तहजीब के संगम के रुप में पहचान रखने वाली उत्तर प्रदेश जैसे सूबे आस्था के तमाम तर ऐसे केंद्र हैं जिसे देख आंखें चकाचौंध हो उठे। जिले में कुछ ऐसी आस्था का केंद्र बना है 110 फिट ऊंचा अलम। क्या हिंदू-क्या मुसलमान हर एक इसे देखकर मानता जरूर मानता है।

worlds highest 110 feet alam stable in sultanpur know the importance of it

लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित अमहट इलाके में सजता है ये अलम
जी हां आस्था का ये केंद्र जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित अमहट इलाके में है। पैग़म्बर मोहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की याद में होने वाली शब्बेदारी के कार्यक्रम में पिछले कुछ सालों से 110 फिट ऊंचा ये अलम तैयार कराया जाता है। अंजुमन असगरिया अमहट के तत्वाधान में होने वाला उक्त कार्यक्रम 25 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिसमे मौलाना जाफर रिजवी मजलिस को खेताब करेंगे। इसके बाद रात भर शब्बेदारी होगी, जिसमें मुकामी व बैरूनी अंजुमनें नौहा मातम करेंगी। सुबह 18 बनीहाशिम के शबीह ताबूत हुसैनिया नौतामीर से उठकर हुसैनिया शेख खानी पर खत्म होगा। दौराने जुलूस मौलाना मुशीर अब्बास, मौलाना आबिस काजिम जरवली, मौलाना नदीम रजा, मौलाना जीशान हैदर तकरीर करेंगे और अनीस जायसी संचालन करेंगे।

2010 में इस अलम की ऊँचाई थी 60 फिट
अलम के बारे में जानकारी देते हुए हैदर अब्बास खाँ ने बताया कि इस तरह का पहला अलम जर्मन में 45 फिट का बनाया गया था। दूसरा पाकिस्तान के लाहौर मे 50 फिट और भारत में यह 110 फिट ऊंचा अलम बनाया जा रहा है। जो दुनिया का सबसे ऊंचा अलम होगा, इस अलम की मीनार लोहे से बनाए जा रहा है, जो देश विदेश में भी चर्चा का विषय बना हुआ है । 2010 में इस अलम की ऊँचाई 60 फिट थी जिसे अब बढ़ाकर 110 फिट कर दिया गया है। जिसकी जियारत 25 अक्टूबर की शब्बेदारी में करायी जाऐगी। जिसमें सुलतानपुर के अलावा अन्य जनपदों के लोग भारी संख्या में आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+