बुलंदशहर: 71 घंटे तक तिरंगा लहराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आप को बता दें कि इससे पहले 24 घंटे तक तिरंगा झंडा फहराकर महाराष्ट्र के नागपुर की टीम ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।

बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 71 घंटे तक तिरंगा झंडा लहराकर निकुंज की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आप को बता दें कि इससे पहले 24 घंटे तक तिरंगा झंडा फहराकर महाराष्ट्र के नागपुर की टीम ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। इस रिकॉर्ड को निकुंज और उनकी टीम ने तोड़ दिया।

बुलंदशहर: 71 घंटे तक तिरंगा लहराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बुलंदशहर के नैथला गांव से निकुंज एजुकेशन सोसाइटी संस्था में 71 घंटे तक स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराने का रिकॉर्ड बनाया है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त की शाम सवा पांच बजे 'मेरा तिरंगा, मेरा जुनून' कार्यक्रम से की गई। निकुंज और उनकी टीम में 20 सदस्य थे जो दिन-रात लगातार 71 घंटे तक तिरंगा झंडे को लहराते रहे। बता दें कि निकुंज और उनकी टीम इससे पहले भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज करा चुकी है।

झाड़ूमैन के नाम से मशहूर निकुंज तौमर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के क्लीनयूपी-ग्रीनयूपी अभियान के तहत बुलंदशहर में लगातार 101 घंटों तक सफाई करके विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। निकुंज और उनकी टीम लखनऊ, सिकन्द्राबाद और बुलंदशहर में सफाई करके विश्व कीर्तिमान बना चुकी है।

बुलंदशहर के गांव नैथला में शनिवार की शाम 5.15 बजे से "मेरा तिरंगा, मेरा जनुन" कार्यक्रम शुरू हुआ था। रविवार की शाम 5.16 बजे झंडा फहराने का महाराष्ट्र के नागपुर का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले 26 जनवरी 2015 में 24 घंटे लगातार झंडा फहराने का नागपुर लिम्का बुक रिकॉर्ड दर्ज है। नागपुर का रिकॉर्ड तोड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए निकुंज ने कहा कि इससे जनपद का नाम पूरे देश में रोशन हुआ हैं। साथ ही साथ 1857 क्रांति में शहीद हुए उन क्रांतिकारियों को यह हमारी तरफ से श्रद्धांजलि है।

6 किताबों में होगा नाम दर्ज
निकुंज ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 71 घंटे तक तिरंगा झंड़ा लहराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा। बता कि लिम्काबुक, इंडिया बुक, एशिया बुक, युनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज और गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज में दर्ज होगा। बता दे कि इससे पहले भी लिम्काबुक, एशिया बुक और इंडिया बुक के आठ विश्व कीर्तिमान अपने नाम करा चुके हैं बुलंदशहर के निकुंज तौमर।

मतदान के लिए 4 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है निकुंज की टीम

जिले में मतदान के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए निकुंज इससे पहले 4 विश्व रिकॉर्ड बना चुके है। जिनमें सबसे बड़ी रंगोली, मतदीप, कॉफी कप पिरामिड व सिक्कों का पिरामिड शामिल है। इसके अलावा 4 व्याक्गित विश्वरिकॉर्ड भी निकुंज के नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+