World Kidney Day: आईना भी बताएगा आपकी किडनी की सेहत का राज, जानिए क्या कहते हैं एक्स्पर्ट
आज World Kidney Day है। आमतौर पर आदमी अपनी शरीर के अंगों को लेकर उतना गंभीर नहीं होता जितना उसको रहना चाहिए। डॉक्टरों की माने तो आप अपनी किडनी की सेहत का अंदाजा कुछ बातों पर गौर करके आसानी से लगा सकते हैं।

World Kidney Day: आज की भागती जिंदगी के बीच कम ही लोग हैं जो अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहते हैं। अपने शरीर की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है ऐसा चिकित्सकों का कहना है। आज 'विश्व किडनी दिवस' है और इस मौके पर हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि आपको यदि किडनी से संबंधित बीमारी है तो उसका पता कैसे लगाएं और इस बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या होते हें। डॉक्टरों की माने तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनपर ध्यान देकर आप बिना चेकअप कराए भी किडनी की सेहत के बारे में आप आसानी से पता लगा सकते हैं।
साल में एक बार जरूर कराएं किडनी से संबंधित टेस्ट
चिकित्सकों की माने तो लोग साल में एक बार किए जा सकने वाले सरल परीक्षणों से अपने गुर्दे की कार्यप्रणाली पर नजर रख सकते हैं। हालांकि चिकित्सक यह भी बताते हैं कि जब आप आईने में अपना रूप देखें, तो अपने गुर्दे के स्वास्थ्य के बारे में कुछ सेंकेंड के भीतर ही जान सकते हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में नेफ्रोलॉजी के प्रोफेसर विश्वजीत सिंह कहते हैं कि, "चेहरे की सूजन क्रोनिक किडनी रोग के शुरुआती लक्षणों में से एक है। यह समझने का सबसे आसान लक्षण भी है। इन छोटी चीजों पर ध्यान देकर आप सेहत के बारे में जान सकते हैं।"
Recommended Video

शरीर में हो रहे इन बदलावों पर रखें नजर
उन्होंने कहा कि,
अगर बिना किसी ज्ञात कारण के चेहरे का भारीपन विशेष रूप से आंखों के आसपास बना रहता है, तो 10 दिनों के भीतर अपने किसी चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। एक साधारण जांच से पता चलेगा कि आपकी किडनी में कुछ गड़बड़ तो नहीं है। सीरम क्रिएटिनिन और यूरिन आरएम दो साधारण जांच हैं, जो बताती हैं कि किडनी में कोई समस्या है या नहीं। लोग साल में एक बार किए जा सकने वाले सरल परीक्षणों से अपने गुर्दे के कार्य पर नजर रख सकते हैं।
बिना कारण चेहरे और पैरों में सूजन को न करें नजरअंदाज
सिंह कहते हैं कि, गुर्दे की बीमारी का एक और बहुत ही आम लक्षण सूजन के कारण जूते पहनने में परेशानी है। यदि यह एक सप्ताह से अधिक समय तक रहता है, तो भी चिकित्सकीय ध्यान देने की आवश्यकता होती है, खासकर यदि आपको अपने शरीर के किसी अंग में सूजन के कारण के बारे में नहीं खासतौर से नहीं पता हो।
डॉक्टरों की इस सलाह पर भी करें गौर
हालांकि अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ अभिषेक शुक्ला कहते हैं कि,
शुरुआत में पैरों में सूजन अत्यधिक काम के बोझ से जुड़ी होती है लेकिन यह सूजन दिनों तक बनी रहे तो इसके पीछे कई कारण होते हैं। किडनी के खराब कार्य से सोडियम प्रतिधारण हो सकता है, जिससे पैरों और टखनों में सूजन हो सकती है। शरीर को प्रतिदिन 1.5 से 2.5 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। कुछ लोग सुबह एक लीटर पानी पी लेते हैं, लेकिन यह सही नहीं है और न ही जरूरी है। शरीर के प्रकार और जरूरत के अनुसार और जलवायु के अनुसार पानी का सेवन करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications