मिर्जापुर: शराब की भठ्ठियों पर महिलाओं का धावा, झाड़ू से ही खदेड़ दिए गए नशे के सौदागर

करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने लामबंद होकर शराब की भठ्ठियों पर धावा बोल दिया। तोड़-फोड़ के दौरान महिलाओं ने झाड़ू से पिटाई कर नशे के इन सौदागरों को खदेड़ दिया।

मिर्जापुर। नवरात्रि के पहले दिन से ही जहां एक ओर लोग सिद्धपीठ मां विंध्यवासिनी धाम में उपासना में लगे हैं वहीं दूसरी ओर विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर के तीन पौलिया गांव में नारी शक्ति ने नशे के सौदागरों को खदेड़ दिया। गांव में एक दशक से देसी शराब की भठ्ठियां दिन-रात धधक रही थी।

मिर्जापुर: शराब की भठ्ठियों पर महिलाओं का धावा, झाड़ू से ही खदेड़ दिए गए नशे के सौदागर

नतीजन विजयपुर सहित आसपास के मजदूर, किसान के साथ-साथ युवा पीढ़ी भी नशे की आदि हो रही थी। नशे के चलते ही कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए। सैकडों की संख्‍या में पहुंची हरियाली मिशन की इन महिलाओं ने शराब की अवैध भटटियों को तोड़ते हुए कहा की योगी जी आपकी पुलिस दारू नहीं रोकेगी तो हरियाली मिशन का अभियान उन्हें खदेड़ देगा।

लामबंद होकर पहुंची महिलाएं

विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट गांव के हरियाली आजीविका मिशन की करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने लामबंद होकर शराब की भठ्ठियों पर धावा बोल दिया। तोड़-फोड़ के दौरान धंधेबाजों को घरों की महिलाओं के प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन मिशन की महिलाओं ने झाड़ू से पिटाई कर सभी को खदेड़ दिया। माहौल शांत होने पर डेढ़ दर्जन भठ्ठियां तोड़ने के बाद टीन में रखा लहन नष्ट कर दिया गया।

मिर्जापुर: शराब की भठ्ठियों पर महिलाओं का धावा, झाड़ू से ही खदेड़ दिए गए नशे के सौदागर

महिलाओं नें पुलिस को भी सुनाई खरी खोटी

महिलाओं का उग्र रूप देखकर कोई भी पास फटकने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी अश्विनी तिवारी को भी खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी। मिशन की महिलाओं ने खुला आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ही दारू की भठ्ठियां धधक रही हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी बार-बार मिशन की महिलाओं को आश्वस्त करते रहे कि दारू की भठ्ठियां नहीं चलने दी जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+