Akasa Air: लखनऊ एयरपोर्ट पर महिला यात्री का बवाल, बीच-बचाव करने आए सुरक्षाकर्मी को काटा
Akasa Air flight: फ्लाइट्स के अंदर यात्रियों के बवाल की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब अकासा एयर की फ्लाइट में एक महिला पैंसेजर के जमकर हंगामा किया, जिसके बाद फ्लाइट से उतारना पड़ा। इतना ही नहीं गहमा-गहमी में महिला ने सुरक्षाकर्मी को काट तक लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हैरान कर देने वाली घटना यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट की है, जहां मुंबई जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट से क्रू और अन्य यात्रियों के साथ बदतमीजी की वजह से महिला को सुरक्षाकर्मी फ्लाइट से उतारने लगे। इस दौरान जब वह जबरन विमान में दोबारा घुसने की कोशिश करने लगी तो उसने सुरक्षा कर्मी को दांत से काट लिया।

हंगामा मुंबई जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट में हुआ। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार रात अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। इसी दौरान महिला बोर्डिंग के दौरान दूसरे यात्रियों से बहस करने लगी।
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला यात्रियों के आने-जाने और सामान रखने को लेकर हंगामा मचा रहा थी। जिसकी शिकायत क्रू-मेंबर से की गई, लेकिन महिला ने किसी की एक ना सुनी और उनसे भी बहस करने लगी, जिसके बाद दुर्व्यवहार के चलते उन्हें फ्लाइट से उतारने का फैसला किया।
हालांकि बाद में महिला यात्री को फ्लाइट से उतार दिया गया। लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया और जबरन विमान में घुसने की कोशिश की। जब सुरक्षा गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की, तो महिला ने उससे भी हाथापाई की और उसका हाथ काट लिया।
इस घटना के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और एयरलाइन की महिला कर्मचारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना या शांति भंग करने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, लखनऊ के ज्वाइंट सीपी कुलहरि ने कहा कि महिला की मानसिक स्थिति अस्थिर है या नहीं, यह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications