मथुरा में चोटियां कटने से महिलाएं हुई बेहोश, गांवों में दहशत
मथुरा जिले के अधिकतर गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई इस मामले को लेकर चुड़ैल होने की अफवाह बता रहा है तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
मथुरा। यूपी के मथुरा में रहस्यमय तरीके से महिलाओं की चोटी काटे जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक गांवों में ये चोटी काटे जाने की घटनायें सामने आ रही हैं। मथुरा जिले के अधिकतर गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई इस मामले को लेकर चुड़ैल होने की अफवाह बता रहा है तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। गांव-गांव में इसी बात को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं और महिलाओं की रातों-रात सिर के बालों की चोटियां कट रही हैं।

चुटिया कटने के बाद महिला हुई बेहोश
मथुरा के थाना बरसाना और थाना मगोर्रा इलाके में इस प्रकार के मामले सामने आये। पहला मामला थाना बरसाना के निकटवर्ती गांव भडोकर का था जहाँ घर में काम करते वक्त गुड्डी नामक महिला की चुटिया कट गई और महिला बेहोश हो गयी।

दहशत में हैं गांवों के लोग
होश आने पर कटी चुटिया को देख महिला के दिल मे दहशत बन गयी और अपने ससुरालियों को घटना की जानकरी दी। घटना सुनते ही आसपास के लोग आ गए, गांव में हड़कम्प मच गया। महिला को देखने के लिए लोग एकत्र हो गए। गाँव में दहशत का माहौल बन गया। कुछ लोग ऊपरी चक्कर बता रहे हैं। बहरहाल जो भी हो लेकिन बरसाना थाना क्षेत्र के गाँवो में लोग दहशत के साये में है ।
कई महिलाओं के साथ हुई घटना
इसी प्रकार का दूसरा मामला मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके के नगला शीशराम का कल सामने आया था जहां एक सोती हुई महिला के चोटी काटने का मामला सामने आया है। चोटी कटने के बाद महिला की हालत गंभीर हो गयी। यहाँ भी महिलाओं में काफी भी व दहशत बनी हुई है। वहीं एक और मामला थाना मगोर्रा इलाके के गांव बाली का सामने आया है जहाँ एक 40 वर्षीय महिला धकेली की चुटिया कट गयी। जब उसने देखा की उसकी चुटिया कटी हुई है तो वो बेहोश हो गयी। धकेली के पति निर्पत ने बताया की सुबह पशुओं के लिए चारा डालने आयी थी तभी इसकी चुटिया कट कर नीचे गिर गयी और ये बेहोश हो गयी ।












Click it and Unblock the Notifications