दिल्ली पुलिस के जवान ने भेजा अश्लील मैसेज, महिला ने PM मोदी के ऑफिस में की शिकायत
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के जवान के अश्लील कमेंट्स से तंग बनारस की रहने वाली एक समाजसेविका ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
वाराणसी। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के जवान के अश्लील कमेंट्स से तंग आकर बनारस की रहने वाली एक समाजसेविका ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। यही नहीं महिला ने ये भी कहा कि वो इस मामले में महिला हेल्पलाइन से भी मदद लेंगी। पीड़िता ने अपने फेसबुक पर अश्लील कमेंट्स का आरोप जिस पर लगाया है वो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।

फोटो डाउनलोड कर किया अश्लील मैसेज
पीड़िता की माने तो दिल्ली पुलिस के जवान हरीश धीमान ने चैटिंग के दौरान मनीषा की फोटो मैसेंजर पर टैग कर अश्लील कमेंट किया था। मनीषा ने पुरे मामले को सोमवार को सबके सामने रखा। मनीषा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद जवान ने आज मुझसे मैसेंजर पर सॉरी बोला और कहा दिल दिमाग में प्लीज बात न रखियेगा। मुझे नहीं मालूम था ,आप सोशल वर्कर है। मनीषा ने बताया हरीश धीमान का फ्रेड रिक्वेस्ट कुछ दिनों पहले आया था। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद वो लगातार चैट पर हाय हेलो के साथ मुझसे बातचीत का प्रयास करता था। सोमवार को उसने मेरी फोटो डाउनलोड कर अश्लील कमेंट करने लगा। मैंने तुरंत स्क्रीन शॉट्स को फेसबुक पर टैग किया। जिसपर तेजी से कमेंट आना शुरू हो गए।

पीएम मोदी है मेरे आदर्श
मनीषा ने बताया दुर्गाकुंड पर उनकी अपनी संस्था वन स्टेप फाउंडेशन है। आज इसकी शिकायत लिखित तौर पर नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क ऑफिस किया और पीएमओ को पत्र भेजकर करेंगी। पुलिस के हेल्प लाइन नंबर पर भी वो शिकायत करने जा रही है। थाने में ऐसे कम्प्लेन काफी पड़े रहते है। पीएम नरेंद्र मोदी तक बात पहुँचाने का मकसद इतना है की वो एक आदर्श हैं और सोशल मिडिया पर एक्टिव रहते है वो अगर लोगों को जागरुक कर दे तो दोनों पक्षों पर इम्पैक्ट होगा। इस मामले में पीएम मोदी के संसदीय ऑफिस के प्रमुख रामशरण पाठक ने बताया कि महिला को आन लाइन शिकायत करने को कहा गया है और दिल्ली में हम अपने दूसरे विंग को भी सूचित कर रहे है। इतना ही नहीं मनीषा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपने आईटी टीम से भी बात करेंगे। मनीषा दुर्गाकुंड वाराणसी की रहने वाली है।

मनीषा लड़कियों को देना चाहती है संदेश
मनीषा ने बताया टिन एजर लड़कियां ऐसे लोगो के झांसे में अक्सर आ जाती है ,और कैरियर दांव पर लगा लेती है। मेरी सस्थां महिलाओं ,बच्चो के लिए काम करती है। हरीश का मेंटालिटी देखा और रक्षक मानो भक्षक बनना चाहता है। मुझसे लगातार हरीश यही पूछता था की मैरेड हो या अनमैरेड। मेरा मकसद सोशल साइड पर हो रहे ऐसे फ्रॉडों से बच्चो को जागरूक करने को लेकर है। वहीं इस पुरे मामले में वाराणसी पुलिस का कहना है कि जब भी पीड़िता उनसे इस मामले पर कंप्लेन करेगी वो जाँच कर करवाई अवश्य करेंगे या अधिकारी ये मानते है की मनीषा को इस पुरे प्रकरण की जानकारी महिला हेल्पलाइन 1090 को जरूर देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications