यूपी: गैंगरेप के बाद महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, हालत गंभीर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक महिला से गैंगरेप के बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला का पैर कट गया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह कझा खुर्द गांव के कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास से गुजरते वक्त एक महिला के कराहने की आवाज सुनी थी। गांववालों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तब महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और उसका पैर कटा हुआ था, जिससे काफी खून निकल रहा था।
गांववालों ने पुलिस को दी सूचना
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घर जा रही थी महिला
पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला अपने घर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई। ट्रेन में सवार कुछ बदमाशों ने रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया और फिर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications