ट्रेन के सामने कूदकर मां ने की आत्महत्या, बचाने आए बच्चे की भी गई जान
सहारनपुर। ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मां को ट्रेन के सामने कूदता देखकर बच्चा भी मां को बचाने के लिए आगे आया और ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन ने दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन संख्या 51909 दिल्ली से सहारनपुर जा रही थी। वहीं स्टेशन की ओर से रेलवे ट्रैक के सहारे एक करीब 36 वर्षीय महिला अपने दस वर्षीय बेटे के साथ पैदल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जैसे ही महिला ट्रैन के समीप पहुंची तो उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। महिला ट्रेन में फंस गई और ट्रेन महिला को काफी दूर तक घसीटकर ले गई। महिला को ट्रेन घसीटता देख बच्चे ने भी मां को बचाने का प्रयास किया और वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन को मौके पर रोक दिया गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications