गोद से नवजात को छीन ले गई बच्चा चोर महिला, बस देखती रह गई बेबस मां

सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद वार्ड से मां की गोद से एक महिला कुछ ही घंटों पहले जन्मी बच्ची को छीन ले गई। इस घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सीएमओ भी अस्पताल में पहुंचे और थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर ने भी अस्पताल पहुंच घटना का संज्ञान लिया। इसमें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है, अस्पताल के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

woman stole a new born baby in saharanpur

नागल के गांव भलस्वा निवासी शेर अली ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी नजमा 25 को मंगलवार की रात करीब 11 बजे जिला महिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया था। लेबर रूम में साढे 12 बजे रात में नजमा ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के आधे घंटे बाद ही जच्चा और बच्चा को लेबर रूम के समीप ही बने एएनसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। नजमा के पास उसकी जेठानी गुलशाना भी आई हुई थी। बुधवार की दोपहर करीब सवा 1 बजे गुलशाना नजमा के पलंग पर ही एक तरफ लेटी हुई थी, वही नजमा भी बच्ची को गोद से चिपकाए आराम कर रही थी। अली शेर के मुताबिक उसी समय नर्स भी बच्चे को टीका लगाने पहुंची थी और वह जांच के कागज लेकर गया था। इसी दौरान हरी साड़ी पहने एक महिला वार्ड में घुसी और नजमा से उसकी नवजात बच्ची को छीन कर बाहर की तरफ भागी। नजमा के शोर मचाने पर गुलशाना भी उठ गई और वह भी महिला के पीछे तेजी से दौड़ी, मगर वह आपातकालीन कक्ष की तरफ बने गेट से बच्ची को लेकर बाहर निकल गई। देखते ही देखते महिला और बच्ची का कुछ पता नहीं लग सका। अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सीएमओ बीएस सोढी महिला जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस अनीता जोशी से घटना की जानकारी ली। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए और अली शेर व उसकी पत्नी से महिला के हुलिए आदि की जानकारी ली। अली शेर की ओर से अज्ञात महिला के खिलाफ बच्चा चोरी करने की तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+