पति के ​इलाज के लिए 45 हजार रुपए में बेच दिया 15 दिन का बेटा

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Husband के इलाज के लिए Wife ने 45 हज़ार में बेचा 15 दिन का बच्चा | वनइंडिया हिंदी

    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने अपने पति के इलाज के लिए अपने 15 दिन के बेटे को 45 हजार रुपए में बेच दिया। मामला नवाबगंज के हाफिजगंज थाना के खो गांव का है। मामला उस वक्त सामने आया जब पड़ोसियों को बच्चा नहीं दिखा, तो महिला से उसके बारे में पूछा, तो उसने सारी कहानी बता दी।

    महिला के पति की मकान की दीवार गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई

    महिला के पति की मकान की दीवार गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई

    महिला के पति की तबीयत खराब थी और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। महिला संजू का पति हरस्वरूप की मजदूरी का काम करता था। उसी दौरान मकान की दीवार गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। संजू का पति ही घर में कमाने वाला एक मात्र सदस्य था। पति के इलाज के लिए संजू ने कर्जा लिया था। इसके बाद उसे अपना घर भी इलाज के लिए गिरवी रखना पड़ा।

    पति के इलाज के लिए बेचा जिगर के टुकड़े को

    पति के इलाज के लिए बेचा जिगर के टुकड़े को

    लेकिन जब डाक्टरों ने इलाज के लिए उसे लखनऊ या दिल्ली जाने के लिए कहा तो उसके पास और पैसों का इंतजाम नहीं था। पैसे जुटाने का और कोई रास्ता न देख दंपति ने अपना 15 दिन का बच्चा 45 हजार रुपए में बेच दिया। महिला का कहना है कि बेटे को बेचने के अलावा कोई और रास्ता उसके पास नहीं था। हमारे पास पैसे आए, इसलिए हमने बेटे को बेच दिया। पति के इलाज के लिए पैसे नहीं थे।

    राशन कार्ड तक नहीं है पीड़ित परिवार के पास

    राशन कार्ड तक नहीं है पीड़ित परिवार के पास

    पीड़ित हरस्वरूप ने बताया, उसके पास जमीन नहीं है। उसका राशन कार्ड भी नहीं बना है। दो साल पहले गांव में जमीन के पट्टे हुए, उसने कोशिश की, लेकिन उसे पट्टा नहीं मिल सका। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने अपना बच्चा बहेड़ी तहसील में किसी को बेचा है। नवजात को बेचने की खबर लगते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+