यूपी: फर्श पर पड़ी दर्द से कराहती रही महिला, एक भी डॉक्टर नहीं आए करीब

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की बात करते हो, लेकिन बुलंदशहर जिले के खुर्जा में जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला अस्पताल परिसर के फर्श पर पड़ी दर्द से तड़प रही। लेकिन अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को इतनी फुरसत ही कहां की वो इसकी इन सिसकियों को सुन सके।

woman lying on the floor of the hospital moaned with pain in bulandshahr

दरअसल, डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता को कई दिन पहले जटिया सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसका इलाज कर छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन गुरुवार शाम पीड़िता के पेट में फिर तेज दर्द हुआ और परिजन उसे लेकर फिर सीएचसी पहुंचे। यहां तेज दर्द होने के कारण वह अस्पताल परिसर के फर्श पर ही लेट गई। वहीं आरोप है कि महिला कई घंटे दर्द के कारण फर्श पर लेटी रही लेकिन अस्पताल प्रशासन के किसी भी कर्मचारी ने सुध नहीं ली। हालांकि जब परिसर में कैमरे पहुंचा तो पीड़ित महिला को वार्ड में ले जाया गया।

डॉ. अजीत बाबा का कहना है कि महिला कई दिन पहले यहां इलाज कराने के लिए भर्ती हुई थी। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन गुरूवार फिर से उसे पेट में दर्द हुआ, जिसके कारण वह फर्श पर लेट गई। लेकिन जैसे ही स्टाफ को इस बारे में पता चला तो वह महिला को वार्ड में ले आए। यदि इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+