Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संभल: बीच सड़क पुलिस वाली से महिला की गुत्थमगुत्था, देखिए तस्वीरें

मामला इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल के बीच बचाब में दूसरी महिला कांस्टेबल भी आ गई। इसके बाद दोनों में काफी देर तक जमकर मारपीट होती रही और माहौल अफरा-तफरी का हो गया।

संभल। चंदौसी के कुलदेवी शीतला माता के बसोड़ा मेले में भीड़ नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल की एक महिला श्रद्धालु से नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को ठीक से रहने की नसीहत देने लगीं, इतने में ही महिला कांस्टेबल रोहिणी ने महिला श्रद्धालु डॉली के डंडा मार दिया। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गईं।

संभल: बीच सड़क पुलिस वाली से महिला की गुत्थमगुत्था, देखिए तस्वीरें

मामला इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल के बीच बचाब में दूसरी महिला कांस्टेबल भी आ गई। इसके बाद दोनों में काफी देर तक जमकर मारपीट होती रही। लड़ाई के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। महिला श्रद्धालु डॉली ने महिला कांस्टेबल पर कुंडल छीनने का आरोप लगाया है तो वहीं महिला कांस्टेबल रोहिणी ने डॉली पर मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया है। दोनों की ओर से कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संभल: बीच सड़क पुलिस वाली से महिला की गुत्थमगुत्था, देखिए तस्वीरें
संभल: बीच सड़क पुलिस वाली से महिला की गुत्थमगुत्था, देखिए तस्वीरें

क्या कहते हैं अधिकारी?

बताया जा रहा है कि महिला श्रद्धालु जब मन्दिर पर प्रसाद चढ़ाने पहुंची तो उन्हें रोककर महिला कांस्टेबल ने लाइन में लगने को कहा। उसके बाद महिला श्रद्धालु दूसरे गेट से मन्दिर जाने के लिए पहुंची तो कांस्टेबल ने उन्हें वहां भी रोक लिया। उसके बाद दोनों में नोकझोंक के बाद जमकर मारपीट हुई। एसपी बालेंद्र भूषण ने कहा कि मंदिर पर श्रद्धालु और महिला कांस्टेबल के बीच उन्हें लड़ाई की जानकारी हुई है। कोतवाली प्रभारी से जानकारी की जा रही है। जिसकी गलती सामने आएगी कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+