प्रेमी से मिलने खेत में गई थी ड्राइवर की बीवी, पीछे से पहुंचा पड़ोसी, करने लगा 'गंदी जिद' और फिर
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के सहजनवा इलाके में सोमवार को मिली असरुन निशा की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। पुलिस ने बताया कि असरून निशा का पति अब्दुल्ला शेख ट्रक ड्राइवर है। जोकि ज्यादातर बाहर ही रहता है। महिला का उसी गांव के विरेंद्र के साथ कई वर्षो से अवैध संबंध चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में विरेंद्र और उसके एक साथी रणजीत को गिरफ्तार किया है। पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी बात ये है कि पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर हत्या को सुलझा लिया। इसके लिए आला अधिकारियों ने पुलिस टीम को 5000 रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

देर रात असरून से मिलने आया था विरेंद्र, पीछे से पहुंच गया रणजीत
सोमवार की देर रात असरून ने विरेंद्र को मिलने के लिए घटनास्थल पर बुलाया था। यह बात सुनकर रणजीत भी वहां पहुंच गया। रणजीत भी महिला के साथ अवैध संबंध बनाने की बात करने लगा। लेकिन महिला ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर तीनों आपस में भिड़ गए और विरेंद्र और रणजीत ने मिलकर महिला की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।

लाश को ठिकाने लगाकर भाग गए विरेंद्र और रणजीत
असरून की जब मौत हो गई तो दोनों ने उसके शव को बनगांवा के एक बाग में फेंक दिया। उन दोनों ने कोशिश की थी कि चेहरे को पहचानने लायक न छोड़ा जाए लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर लिया। 24 घंटे के अंदर ही सहजनवां एसओ रामाज्ञा सिंह ने एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार पांडेय, नसीम मोहम्मद, भवानी पांडेय व धनन्जय के सहयोग से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। एसएसपी ने इस घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपया नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

लंबे समय से था असरून और विरेंद्र का अवैध संबंध
पुलिस ने बताया कि असरून और विरेंद्र का लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। दोनों को कई बार गांव के खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। पुलिस ने बताया कि अकसर विरेंद्र मिलने के लिए असरून के घर ही जाया करता था लेकिन उस रात घर पर कुछ मेहमान आए थे जिसके चलते दोनों ने बाहर खेत में मिलने का फैसला किया था।












Click it and Unblock the Notifications