किसान की मौत पर उसी के साथ सती होने पहुंची पत्नी श्मशान, ग्रामीणों में मचा कोहराम
किसान की मौत पर उसी के साथ सती होने पत्नी पहुंची श्मशान, बोली- आज तपस्या पूरी हो गई
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के अंगोथा गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक किसान की मौत के बाद उसकी पत्नी भी चिता पर सती होने श्मशान चली गई। महिला के सती होने की सूचना सुन दूर-दूर के लोग वहां जा पहुंचे। पुलिस को भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रतिबंधित सती प्रधा को देखने दौड़ पड़े लोग
संवाद सूत्रों के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगोथा में सत्यभान नामक वृद्ध किसान की मौत हो गई थी। मौत के बाद उसकी पत्नी लोंग श्री दहाड़ें मारकर रोई। होश आने पर परिजनों को बोली कि आज मेरी भी तपस्या पूरी हो गई है। मैं अपने पति के साथ ही उनकी चिता में साथ जल जाउूंगी। इसके बाद जैसे ही लोगों को लोंग श्री के सती होने की जानकारी लगी तो सत्यभान की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ श्मशान पर पहुंची और साथ ही साथ लोंग श्री भी श्रंगार करके गई। जिसके बाद पुलिस को किसी तरह खबर लग गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी श्मशान घाट पहुंच गया। पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका। साथ ही, सत्यभान का अंतिम संस्कार करवाया गया।
इसके बाद लॉन्ग श्री ने कहा कि आज हमारी तपश्या पूरी हो रही थी। मगर, सिपाहियों ने हमें सती नहीं होने दिया। उसके नाती ने बताया दादा-दादी के बीच काफी प्यार था। उनका कभी आपस में झगड़ा नहीं होता था। दादी पहले से ही कहा करती थी कि अगर दादा की मौत पहले हुई तो मैं उनके साथ ही सती हो जाऊंगी। आज वो यहां से बड़ी मुश्किल से गयी है।












Click it and Unblock the Notifications