हनीमून मनाने गोवा गई तो पता चला पति नामर्द है, जानिए फिर पत्नी कहां पहुंच गई
महिला ने बताया कि उसने दिमाग से सारी बातें निकाले के लिए ऑफिस ज्वाइन कर लिया और पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी।
नोएडा। 25 साल की एक नवविवाहिता ने नोएडा महिला थाने में अपने पति के नपुंसक होने का केस दर्ज कराया है। महिला ने पति और ससुरालवालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के वक्त उससे यह सच छिपाया गया। इस बात का पता तब चल जब वो हनीमून के लिए गोवा गए। अब उसने पति से तलाक के साथ-साथ शादी का पूरा खर्चा मांगा है।

जानकारी के मुताबिक महिला नोएडा सेक्टर 12 की रहने वाली है। साल 2015 में उसकी शादी सेक्टर 51 में रहने वाले एक शख्स से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ ही दिन बाद वो दोनो हनीमून के लिए गोवा गए थे। गोवा जाने के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। उसने बताया कि वो शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस वजह से वो काफी परेशान रहती थी।
महिला ने बताया कि उसने दिमाग से सारी बातें निकाले के लिए ऑफिस ज्वाइन कर लिया और पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। लेकिन पति ने इस बात को हमेशा नजरअंदाज किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उसके पति दिन में ऑफिस जाया करते थे लेकिन बाद में पति ने नाइट शिफ्ट में काम करना शुरू कर दिया। वह देर रात आते थे और बिना बातचीत किए सो जाते थे।
क्या कहना है पुलिस का
महिला पुलिस स्टेशन की SHO अंजू तेवतिया ने कहा, आरोपी पर IPC की धारा 498ए और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ने कहा, 'हम इस जोड़े को मामले पर बातचीत के लिए बुलाएंगे। पहले हम उनकी काउंसलिंग करेंगे। अगर मामला नहीं सुलझता है, तो दोनों कानूनी विकल्प देख सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications